कौशाम्बी17अगस्त26*प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर जरूरतमंदो को फल मिठाई वितरित किया -*
*कौशाम्बी* चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जरूरतमंदो को फल मिठाई और दवाइयां वितरित की गई इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मजबूती हासिल की है उत्तर प्रदेश में न्याय,हक और बदलाव की मशाल थामे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 3 सफल वर्ष पूरे होने पर हम उन्हें ढेरों बधाई देते हैं।उनके निडर नेतृत्व,ज़मीनी जुड़ाव और अटूट निष्ठा ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस की असली ताकत है! अजय राय ने प्रदेश के 75 जिलों और 130 जिला एवं शहर अध्यक्ष के साथ राहुल गांधी के आदर्शो पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ी और उन्हें उनका अधिकार दिलाया! अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नई उम्मीद और बदलाव की ओर अग्रसर है।

More Stories
झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा