अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[17/08, 17:59] +91 98892 32879: अयोध्या।
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर रामनगरी अयोध्या शिवमय हुई।
तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से अयोध्या गूंज उठी।
श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान के बाद भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।
भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया।
मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं और चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए।
मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था रही।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना की।
[17/08, 17:59] +91 98892 32879: *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जनपद अयोध्या*
*श्री राम बल्लभ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी की हत्या पर शोक एवं निष्पक्ष जांच की मांग*
अयोध्या।
अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है कि *श्री राम बल्लभ इंटर कॉलेज, अयोध्या* के पूर्व प्रधानाचार्य *स्वर्गीय रामकुमार मिश्र जी* की धर्मपत्नी की हत्या *15-16 अगस्त 2026 की रात्रि* को *ग्राम रूरा, मालीपुर, थाना क्षेत्र – अंबेडकर नगर* में कर दी गई।
स्व. रामकुमार मिश्र जी के पुत्र *श्री आशुतोष मिश्रा जी IPS* हैं। इस घटना से शिक्षक समाज के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक परिवार भी आहत है।
इस जघन्य घटना से समस्त शिक्षक समाज स्तब्ध एवं आक्रोशित है। *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जनपद अयोध्या* दिवंगत मातृशक्ति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। शोकाकुल परिवार, विशेषकर *श्री आशुतोष मिश्रा जी IPS* एवं उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।
संघ मानता है कि शिक्षक एवं पुलिस परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन का दायित्व है।
अतः *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जनपद अयोध्या* जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि –
1. इस हत्याकांड की *पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच* कराई जाए।
2. दोषियों की शीघ्र पहचान कर *अविलंब गिरफ्तारी* कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. शिक्षक एवं उनके परिवारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
*जारीकर्ता*
*आलोक तिवारी*
जिला मंत्री
*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)*
*जनपद अयोध्या*
*मोबाइल: [9415182944]*
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: अयोध्या।
उचित दर विक्रेताओं के लिए बड़ी खबर।
प्रदेश के 78,000 से अधिक उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया जा रहा है।
सरकार ने इसके लिए 336 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का वार्षिक प्रावधान किया है।
लाभांश ₹90 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किया गया है, यानी ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि।
इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति और मनोबल में वृद्धि होगी।
अयोध्या जनपद के 975 उचित दर विक्रेता इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।
सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया जा रहा है।
कोटेदारों को कॉमन सर्विस सेंटर चलाने और ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी गई है।
उचित दर दुकानों को जन सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है।
सभी ग्राम पंचायतों में अपूर्ण पंचायत भवनों को पूरा कराने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या में 93 भवन पूरे हो चुके हैं, जबकि 63 पर काम प्रगतिरत है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में 104 अपूर्ण पंचायत भवनों के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू होगा।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: अयोध्या।
अयोध्या में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूरा शहर 5 जोन में बांटा गया। SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा,प्रमुख मंदिरों, मार्गों और सरयू घाटों पर पुलिस, PAC, जल पुलिस और SDRF तैनात है, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू है और पूरे मेला क्षेत्र पर CCTV व कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: राम मंदिर ट्रस्ट – 2 सितंबर की बैठक
अयोध्या।
राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक की तैयारियां तेज।
सीईओ पद के लिए गठित 3 सदस्यीय चयन समिति ने 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए हैं। मेरिट के आधार पर 3 नामों का पैनल बनाकर महासचिव कृष्ण मोहन को सौंपा जाएगा।
महासचिव यह पैनल अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को बैठक में रखेंगे, जहां 6 स्थायी सदस्यों की सहमति से सीईओ का अंतिम चयन होगा। चयन के बाद नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक से पहले सीईओ के कार्य और अधिकारों का खाका तैयार किया जा रहा है। आरएसएस और विहिप के वरिष्ठ नेता भी सीईओ की भूमिका पर मंथन कर रहे हैं। ट्रस्ट के कुछ स्थायी सदस्य चाहते हैं कि सीईओ के अधिकार सीमित न हों।
इस बैठक में मंदिर के प्रवक्ता की नियुक्ति और उसकी गाइडलाइन पर भी फैसला होगा।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: अयोध्या।
पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से मोहम्मद कमर को सपा का प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर सपा नेताओं ने खुशी जाहिर की !!
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी 1/13/83 सिविल लाइन निकट कृषि भवन जनपद अयोध्या उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर सपा पदाधिकारी और नेताओं ने खुशी जाहिर की है प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया मोहम्मद कमर को प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर सांसद अवधेश प्रसाद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,,अब्बास अली जैदी रुश्दी पार्टी के पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है!!
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: अयोध्या।
*रालोद के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत*
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष *ऐश्वर्य राज सिंह* के 18 अगस्त दिन मंगलवार को प्रथम बार जनपद आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके स्वागत के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़े, फूलमाला और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष *चौधरी राम सिंह पटेल* ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कल सुबह *9:30 बजे लखनऊ* से चलकर अपने गृह जनपद *बस्ती* के लिए प्रस्थान करेंगे।
*18.08.2026 का कार्यक्रम टाइम-टेबल:*
सुबह लखनऊ से शुरू होकर बस्ती तक जगह-जगह स्वागत होना है:
– *प्रातः 10.00 बजे* – सफेदाबाद – स्वागत कार्यक्रम
– *प्रातः 10.30 बजे* – बाराबंकी – स्वागत कार्यक्रम
– *प्रातः 11.10 बजे* – अहमदपुर टोल प्लाजा – स्वागत कार्यक्रम
– *प्रातः 11.25 बजे* – भिठरिया चौराहा – स्वागत कार्यक्रम
– *दोपहर 12.00 बजे* – भेलसर चौराहा रूदौली – स्वागत कार्यक्रम
– *दोपहर 12.25 बजे* – तहसीनपुर टोल सोहावल – स्वागत़ कार्यक्रम
– *अपराहन 12.45 बजे* – नवीन सब्जी मण्डी अयोध्या – स्वागत एवं प्रेसवार्ता
– *अपराहन 12.55 बजे – साकेत पुरी*
– *अपराहन 01.05 बजे* – रॉयल हैरिटेल होटल गोण्डा – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 01.15 बजे* – घघौवा बस्ती बार्डर – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 01.25 बजे* – बजरंग सिंह ढाबा विक्रम जोत बस्ती – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 01.40 बजे* – हरैया थाना बस्ती – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 01.50 बजे* – महाराजगंज – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 02.00 बजे* – काप्तानगंज – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 02.10 बजे* – गोटवा – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 02.20 बजे* – फूटहिया – स्वागत कार्यक्रम
– *अपराहन 02.30 बजे* – अमहट, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
– *अपराहन 03.00 बजे* – कई जगह माल्यार्पण + स्वागत: आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, लाल बहादुर चौक, कम्पनी बाग गुरु गोविन्द चौक, हनुमान गढ़ी, टाउन क्लब, नेहरू जी की प्रतिमा, सरदार भगत सिंह की प्रतिमा, गायत्री शक्ति पीठ पर शंखनाद
– *अपराहन 03.45 बजे* – दक्षिण दरवाजा पर स्वागत
– *सायं 04.00 बजे* – राजभवन आगमन – स्वागत एवं प्रेसवार्ता
उनके आगमन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हैं।
चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर स्वागत में शामिल होने की अपील की है।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: साकेतपुरी में महापौर ने किया अटल बिहारी की प्रतिमा का भव्य अनावरण
पुण्यतिथि पर अजातशत्रु के रूप में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री ,
अयोध्या।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देर शाम अयोध्या नगर निगम के तत्वाधान में साकेतपुरी वार्ड में विकसित अटल पार्क में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक किया। अटल जी की प्रतिमा का अनावरण अयोध्या में उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना के पर्याय रहे। उन्होंने राजनीति मैं नैतिकता को नई ऊंचाई प्रदान की। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धेय अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद चंदन सिंह, सौरभ सूर्यवंशी, रमाशंकर निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, विशाल सिंह, आलोक द्विवेदी, इंजीनियर रवि तिवारी, दीपक शुक्ला, श्रीनिवास शास्त्री सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सहयोगी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: अयोध्या में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सभी 15 ब्लॉकों में ब्लॉकवार बैठकें सम्पन्न
अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन सृजन अभियान के तहत अयोध्या जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में ब्लॉकवार बैठकें सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। इस अवसर पर AICC पर्यवेक्षक श्री विकास ठाकरे जी तथा PCC पर्यवेक्षक कैप्टन बंशीधर मिश्रा जी एवं श्री वीरेंद्र पांडेय ‘बब्लू’ जी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ संयुक्त बैठक की।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत एवं रचनात्मक चर्चा की गई। सभी दावेदारों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में दावेदारों के बीच दिखाई दी एकजुटता, उत्साह और संगठन के प्रति साझा प्रतिबद्धता से पर्यवेक्षकगण बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से अयोध्या जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए चेत नारायण सिंह, एडवोकेट उमेश उपाध्याय, प्रदीप निषाद, शिव पूजन पांडेय, अजीत वर्मा, आशुतोष सिंह एवं अखिलेश यादव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए सुनील कृष्ण गौतम, अशोक कुमार शर्मा एवं विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
[17/08, 18:00] +91 98892 32879: मूलधन जमा कराएं, ब्याज से पाएं मुक्ति, नगर निगम ने शुरू की ओटीएस योजना
-पहले दिन 12 बकायेदारों ने किया आवेदन, नगर निगम ने की लोगों से की लाभ उठाने की अपील
अयोध्या।
गृहकर और जलकर के बकायेदारों को राहत देने के लिए नगर निगम अयोध्या ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना शुरू कर दी है। योजना के तहत बकायेदारों को केवल मूलधन जमा करना होगा। मूलधन पर अब तक लगा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। योजना के पहले ही दिन 12 बकायेदारों ने आवेदन कर इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जिन भवन स्वामियों पर गृहकर अथवा जलकर बकाया है, वे ओटीएस योजना के तहत अपना बकाया निस्तारित करा सकते हैं। मूलधन जमा किए जाने पर उस पर देय ब्याज को माफ करने का प्रावधान किया गया है। इससे लंबे समय से बकाया कर वाले नागरिकों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
योजना के शुभारंभ के पहले दिन नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी की मौजूदगी में बकायेदारों से आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने आवेदकों के प्रपत्रों की जांच कर उनका निस्तारण कराया और योजना की प्रक्रिया की जानकारी दी।
गजेंद्र कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना से एक ओर जहां करदाताओं को बकाया ब्याज से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के लंबित राजस्व की वसूली में तेजी आएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय रहते आवेदन करें और मूलधन जमा कर अपने बकाये का निस्तारण कराएं।

More Stories
*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल