पंजाब08फरवरी*किटनैपिंग करने वाला एक आरोपी काबू
अबोहर, 08 फरवरी (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी गुरचरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी, एएसआई सतपाल ने दौराने गश्त अजीत नगर की तरफ जा रहे थे कि कुलविंद्र सिंह उर्फ गौरी पुत्र सुरजीत सिंह वासी अजीत नगर पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया। कुलविंद्र सिंह किटनैपिंग के मामले में 2020 से आरोपी है। नगर थाना पुलिस ने कुलविंद्र सिंह उर्फ गौरी को मुकदमा नं. 269, 22.11.2020 भांदस की धारा 365, 323, 148, 149 के तहत मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार आकाशदीप उर्फ राहुल पुत्र बलविंद्र सिंह वासी अजीत नगर को कुछ युवकों ने कार में डालकर अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में कुलविंद्र सिंह को काबू किया है। अभी कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हें।
फोटो:3, पुलिस पार्टी वआरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*