August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,

जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,

जयपुर13अगस्त26*कौन हैं ‘लेडी सिंघम’ IPS अमृता दुहन? देश के बेस्ट-100 पुलिस अधिकारियों में नाम,

राजस्थान के ये 5 अफसर भी लिस्ट में शामिल*

*जयपुर:* राजस्थान की तेजतर्रार IPS अधिकारी डॉ. अमृता दुहन एक बार फिर चर्चा में हैं। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में राजस्थान के 6 पुलिस अधिकारियों को जगह मिली है।

*डॉ. अमृता दुहन अपनी सख्त और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं:*

वर्तमान में वह उदयपुर की पुलिस अधीक्षक हैं और उदयपुर जिले की पहली महिला SP बनी हैं। इससे पहले वह कोटा और श्रीगंगानगर समेत राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनकी कार्यशैली में अपराध पर सख्ती के साथ-साथ आम लोगों से जुड़कर काम करने पर भी जोर रहा है।

*सूची में राजस्थान के ये अधिकारी शामिल:*

डॉ. अमृता दुहन (SP उदयपुर)
अभिषेक शिवहरे (SP जैसलमेर)
मृदुल कच्छवाह (बीकानेर)
शैलेंद्र सिंह इंदौलिया (एसपी जालौर)
प्रवीण नायक नूनावत (SP सीकर)
रंजीता शर्मा (जयपुर ईस्ट

*अमृता दुहन मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं:*

पुलिस अधिकारी बनने से पहले वह डॉक्टर थीं। उन्होंने MBBS के बाद MD की पढ़ाई पूरी की और मेडिकल क्षेत्र में काम किया। डॉक्टर के रूप में काम करने के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर IPS बनने का सपना पूरा किया। साल 2016 बैच की अधिकारी डॉ. दुहन ने 33 साल की उम्र में IPS सर्विस में कदम रखा।

*राजस्थान का ‘लेडी सिंघम:*

राजस्थान में अलग-अलग पदों पर काम करने के दौरान डॉ. अमृता दुहन ने अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कई अभियान चलाए। शिक्षा नगरी कोटा में SP रहते हुए उन्होंने पुलिसिंग के साथ स्टूडेंट्स से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया। कोटा में स्टूडेंट के स्ट्रेस और सेफ्टी को लेकर पुलिस की ओर से संवाद की पहल भी की गई थी। जोधपुर में तैनाती के दौरान भी उनकी सख्त कार्रवाई चर्चा में रही। उन्होंने उन्होंने लॉरेंस गैंग को फॉलो करने वाले 22 बदमाशों को दबोच लिया। इन्हीं कार्रवाई के चलते उनकी पहचान एक दबंग अधिकारी के रूप में बनी। इसी सख्त अंदाज के कारण उन्हें राजस्थान का ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में वह उदयपुर की एसपी के रूप में कार्यरत है।

 

Taza Khabar