अयोध्या12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[12/08, 16:12] +91 87380 48060: अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर सवाल उठाए।
अजय राय ने कहा- राम मंदिर में CEO नहीं, धर्माचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए।
आरोप लगाया कि भाजपा और RSS ने राम मंदिर को कमाई का जरिया बना लिया है।
कहा- सरकार राम मंदिर को कमाई का माध्यम न बनाए और चढ़ावे की व्यवस्था पारदर्शी रखे।
चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा- गिनने वाले जेल गए, गिनवाने वाले क्यों नहीं गए?
अजय राय ने नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
आरोप लगाया कि राम मंदिर का सारा पैसा RSS के खाते में गया है।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा।
छात्रों पर लाठीचार्ज और उनके भविष्य से खिलवाड़ के साथ कानून व्यवस्था को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बताया।
योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल उठाते हुए अजय राय ने गोरखपुर की आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया और सरकार से पूछा- कहां है जीरो टॉलरेंस?
गोसाईगंज के हैदरगंज में आज कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करने अयोध्या पहुंचे हैं अजय राय।
[12/08, 16:12] +91 87380 48060: अयोध्या।
राममंदिर ट्रस्ट मे सीईओ के पद पर इंटरव्यू के लिए आये सभी पूर्व अधिकारियो का इंटरव्यू आज भी होगा, सुबह 10 बजे ke बाद इंटरव्यू शुरू होगा।, कल करीब 10 अधिकारियो का इंटरव्यू हो चूका है, आज 8 लोगो का इंटरव्यू होना है, राम मंदिर मे सीईओ के पद पर इंटरव्यू के लिए पूर्व IPS, IAS जिनका लगभग 20 साल का प्रशासनिक अनुभव होना, व आप अपने आप को किस तरह का हिन्दू मानते है, आप की आस्था भगवान राम के लिए क्या है, इस तरह सीईओ के पद के लिए ट्रस्ट मे इंटरव्यू के लिए सवाल तैयार किया गया है आज 8 अधिकारिओ का इंटरव्यू और होना है, 18 मे से सिर्फ 3 लोगो को चयन किया जायेगा, इसके बाद इन 3 लोगो मे से राम मंदिर ट्रस्ट की समिति इन 3 मे से 1 को राम मंदिर ट्रस्ट मे सीईओ के पद पर चयन करेंगी।
[12/08, 16:12] +91 87380 48060: *कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को DIOS ने भेजी नोटिस, 7 दिन में करे पूरा कार्य*
अयोध्या ।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पवन कुमार तिवारी ने जिले के विभिन्न जगह पर संचालित कोचिंग तथा लाइब्रेरी में जांच के दौरान कमियां पाई जिसके चलते उन्होंने तीन कोचिंग तथा लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बताया जिन कोचिंग तथा लाइब्रेरी के संचालकों को नोटिस दिया गया है उसमें
पीआरओ रीडर लाइब्रेरी शिवनगर कॉलोनी पहाड़गंज रायबरेली रोड अयोध्या, लाइफ विजन क्लासेस इंस्टीट्यूट मोहल्ला ख्वाजा हाल रुदौली अयोध्या, धर्मराज साइंस एकेडमी महबूबगंज, आर्या इंस्टीट्यूट नाका अयोध्या तथा जेएमबी कोचिंग क्लासेस तारुन शामिल है। इसके अलावा कई ऐसे कोचिंग और लाइब्रेरी हे गांवों के बाजारों में संचालित है उनकी भी dios सूची बनवा रहे है। Dios ने कहा है बिना अनुमति किसी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*