पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM-SP ने ली हाई-लेवल बैठक, दिए सख्त निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजनबिहार
*किशनगंज बिहार* | आगामी 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस और *12 अगस्त* से शुरू होने वाले *हर घर तिरंगा* अभियान को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसको लेकर *समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी *श्री नवीन कुमार* और पुलिस अधीक्षक *श्री संतोष कुमार* की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय विभागीय पदाधिकारी और संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
*हर घर तक पहुंचेगा तिरंगा*
बैठक में डीएम नवीन कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के *हर सरकारी भवन, निजी आवास, महादलित टोले और दूर-दराज के गांवों* तक सम्मान के साथ तिरंगा फहराया जाए। जीविका दीदियों, नेहरू युवा केंद्र और सामाजिक संगठनों के माध्यम से तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कोई भी घर इस राष्ट्रीय अभियान से छूट न जाए।
*स्वतंत्रता दिवस समारोह की पुख्ता तैयारी*
15 अगस्त के मुख्य समारोह को लेकर *शहीद अशफाक उल्ला खाँ स्टेडियम, खगड़ा* में सभी तैयारियों की समीक्षा हुई। नगर परिषद को स्टेडियम में विशेष साफ-सफाई, वर्षा जल निकासी, पेयजल, मिट्टी भराई और घास कटाई के निर्देश दिए गए। बैरिकेडिंग, रंगाई-पुताई, सजावट, अल्पाहार, माइक, बैंड-बिगुल, शामियाना, कुर्सी, परेड, उद्घोषणा, चिकित्सा व्यवस्था, डॉ. रफत हुसैन मेमोरियल अवार्ड,विधि-व्यवस्था, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति और ई-कार्ड से आमंत्रण जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीएम ने कहा कि महादलित टोलों में ध्वजारोहण के लिए चिन्हित पदाधिकारियों की सूची पहले से तैयार रहे और वहां भी कार्यक्रम प्रभावी ढंग से हो। परेड में नए जवानों को अवसर देने का निर्देश भी दिया गया।
*परेड में ये टुकड़ियां होंगी शामिल*
शहीद अशफाकउल्लाह खाँ स्टेडियम में होने वाले परेड और मार्च पास्ट में *1 प्लाटून BSF, 1 प्लाटून SSB, 1 प्लाटून DAP महिला-पुरुष, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, NCC और स्काउट-गाइड महिला-पुरुष* की टुकड़ियां शामिल होंगी।
*12 अगस्त को निकलेगा भव्य तिरंगा मार्च*
जिलाधिकारी ने बताया कि *12.08.2026 को सुबह 7:30 बजे* से *”हर घर तिरंगा”* अभियान के तहत भव्य पदयात्रा *पश्चिमपाली चौक* से शुरू होकर *मोहीउद्दीनपुर, चूड़ीपट्टी, सौदागर पट्टी, नेमचंद्र रोड, गांधी चौक, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय* होते हुए *सरस्वती विद्या निकेतन* में संपन्न होगी। इसमें जनप्रतिनिधियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद*
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा, पुलिस उपाधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता,जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन* सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डीएम और एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान जिले की एकता और देशभक्ति का प्रतीक बने। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि यह आयोजन हर नागरिक के दिल तक पहुंचे।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 डीएम ने सऊदी में मृतक के परिजन को सौंपा चेक*