ललितपुर11अगस्त26*पुरानी रंजिश में 5 वर्ष की बेटी के सामने शिक्षक पर हमला, इलाज के दौरान मौत
ललितपुर। जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है। पिकअप सवार दबंगों ने रास्ता रोककर शिक्षक और उनकी पांच वर्षीय बेटी से मारपीट की। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के कचनौंदा कला-खोखरा मार्ग पर गढ़ाघाट पेट्रोल पंप के पास की है। ग्राम झरकौन निवासी शिक्षक अभय सिंह सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बेटी भाग्यश्री और साथी शिक्षक महिपाल के साथ घर लौट रहे थे। तभी पिकअप सवार तुलसी, चंदन, मोरसिंह, मनोहर, राजेश और देवेंद्र समेत अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान अभय सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM-SP ने ली हाई-लेवल बैठक, दिए सख्त निर्देश*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 डीएम ने सऊदी में मृतक के परिजन को सौंपा चेक*