चित्तौड़गढ़11अगस्त26* करोड़ों की ठगी में कुख्यात तस्कर , लेडी डाॅन सुमता विश्नोइ को उसके बेटों के साथ गिरफ्तार किया गया है*….
*चित्तौड़गढ़*- व्यापारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात तस्कर सुमता विश्नोई को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था. पुलिस को जब उसके घर में छिपे होने की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बाहर से सब कुछ सामान्य नजर आया. घर के बाहर कुत्ते छोड़े गए थे और अंदर से कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही थी. पुलिस को शक हुआ कि सुमता घर के अंदर ही हो सकती है. इसके बाद पुलिस ने सुथार को बुलाया और लकड़ी का दरवाजा तुड़वाया. दरवाजा टूटते ही पुलिस के सामने कमरे में सुमता विश्नोई अपने एक बेटे के साथ मौजूद मिली. जैसे ही उसने एसीपी नरेंद्र कुमार पारीक को सामने देखा, उसने कहा-जय हिंद साहब. पुलिस ने दूसरे बेटे तक पहुंचने के लिए कमरे के दरवाजे तोड़ने की तैयारी की तो सुमता ने पुलिस से कहा कि दरवाजा मत तोड़िए, मैं उसे बाहर निकालती हूं. इसके बाद पुलिस ने सुमता विश्नोई और उसके दोनों बेटों विनोद विश्नोई और मनीष विश्नोई को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. अब तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*