✒️ कोरोना एलर्ट:अलीगढ़ में आज मिले 19 कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ में आज 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है,जो कि 10 साल से लेकर 60 साल के बीच के है।जिनकी लैब के द्वारा जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभागीय अफसर इसकी पड़ताल में लगे हैं। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है ,सावधानी बरतें। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र बचाव है । टीकाकरण अवश्य कराएं।
✒️ प्रधानमंत्री मोदी का करारा पलटवार, कहा- कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो राज करो’, आज बन गई है टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दिया। पीएम मोदी ने सबसे पहले अपने संबोधन में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया, देश को प्रेरित भी किया, देश को भावनाओं से भर दिया। मैं आज आदरणीय लता जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज विभाजनकारी मानसिकता कांग्रेस के DNA में घुस गई है। कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो राज करो’ है। अंग्रेज चले गए लेकिन बांटो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है। इसलिए ही आज कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है। कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है। उसे लगता है कि जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो। कांग्रेस आज इसी दर्शन पर चल रही है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसको ही सत्ता से बाहर करे। आपकी ये दुर्दशा इसलिए आई क्योंकि आपने मान लिया था कि नारे देकर गरीबों को अपने चंगुल में फंसाएं रखोगे, लेकिन गरीब जाग गया, वो आपको जान गया।पीएम मोदी ने कहा- इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसको ही सत्ता से बाहर करे। आपकी ये दुर्दशा इसलिए आई क्योंकि आपने मान लिया था कि नारे देकर गरीबों को अपने चंगुल में फंसाएं रखोगे लेकिन गरीब जाग गया है वो आपको जान गया है
?? चुनाव आपका प्रचार हमारा ??
? आपके विधानसभा क्षेत्र में वोटर तक
आपकी आवाज पहुंचायेगें हम.. ?
? Sms हिंदी व अंग्रेजी_
? वॉइस कॉल आपके नंबर से
? व्हाट्सएप्प TEXT ऐड
? व्हाट्सएप्प स्ट्रिप ऐड
? व्हाट्सएप्प फुल इमेज ऐड
? व्हाट्सएप्प वीडियो ऐड
? फेसबुक ,इंस्टाग्राम,ट्विटर
? पर्सनल रिलेशन डवलपमेन्ट
? अपने समारोह को बनाये खास
व्यक्तिगत निमंत्रण के साथ
?? महिला टेली कॉलर द्वारा कॉलिंग
? हमारे पास है आपके क्षेत्र का डाटा
? सरकारी मान्यता के साथ प्रचार
? डिजिटल माध्यम से प्रचार (चुनाव/
व्यापार/अस्पताल/स्कूल आदि)कराएं
? विवेक वार्ष्णेय:-ए. टी. न्यूज अलीगढ़
? 8868922210,9219609067
? पुष्पलोक अपार्टमेंट,विष्णुपुरी,अलीगढ़।
✒️ डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश का विकास किया:केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश का भी विकास हुआ है डबल इंजन की सरकार में यही फायदा होता है योगी ने प्रदेश में सुशासन लाने का काम किया।उनकी सरकार में अपराध कम हुआ है। केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में आयोजित सभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी को बुलडोजर बाबा कहा जा रहा है, इससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी ठीक हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए सातों सीटें जिताकर मोदी योगी के हाथों को मजबूत करें
✒️ सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भाजपा नेता की पत्नी को प्रत्याशी बनाया, 24 नाम घोषित
बहुजन समाज पार्टी में नेता विधायक दल रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद भी टिकट नहीं मिला।उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए समाजवादी पार्टी ने जो 24 नाम की सूची जारी की है, उसमें शाह आलम का नाम नहीं है।समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भाजपा नेता की पत्नी को मैदान में उतारा है।समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पार्टी के 24 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भाजपा नेता स्वर्गीय उपेन्द्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को उतारा है। सीएम योगी आदित्यनाथ को शुभावती शुक्ला चुनौती देंगी। स्वर्गीय उपेन्द्र शुक्ला को भाजपा ने गोरखपुर से 2018 का लोकसभा उप चुनाव लड़ाया था।स्वर्गीय उपेन्द्र दत्त शुक्ला के परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी शुभावती शुक्ला के साथ ही बेटे अरविन्द दत्त शुक्ला और अमित दत्त शुक्ला ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। अब पार्टी ने उन्हें योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया है। छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों को भी काफी सीट दी हैं। सर्वाधिक 33 सीट राष्ट्रीय लोकदल को मिली है।
✒️ पहले दो चरणों में मुस्लिम बदल सकते हैं चुनाव का परिणाम, कुछ इस तरह पार्टियों ने बनाई रणनीति
बीस जिलों में चुनावी रण सज चुका है और सियासी दल आमने-सामने हैं। पहले चरण का चुनाव दस तथा दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है। दोनों चरणों में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। अहम यह है कि कई सीटों पर मुस्लिम वोटरों की तादाद काफी है और वे चुनाव का परिणाम बदलने की कुव्वत रखते हैं। यही कारण है कि भाजपा को छोड़ दिया जाए तो बाकी दलों ने मुस्लिमों पर खूब दांव लगाया है।शुरुआती दोनों चरणों में पश्चिमी यूपी की जिन 113 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां मुस्लिम वोटों की तगड़ी पकड़ है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 और दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन, बसपा, कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी ने जमकर मुस्लिमों को टिकट दिए हैं। इन दलों ने 127 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें पहले चरण की सीटों पर50 तो दूसरे चरण की सीटों पर 77 मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन के 13, बसपा के 17, कांग्रेस के 11 और एआईएमआईएम के 9 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सपा-रालोद गठबंधन के 18, बसपा के 23, कांग्रेस के 21 और एआईएमआईएम के 15 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में पहले चरण वाली 58 में से 53 और दूसरे चरण वाली 55 में से 38 सीटें भाजपा ने जीती थीं।
✒️ मुसलमान समझें संवेदनशीलता, ये समझदारी दिखाने का समय:पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह समय बहुत ही संवेदनशील है समझदारी दिखाने का समय है। हिंदुस्तान के मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि जो सेकुलर हिंदू हमारे साथ हैं। कांग्रेस के साथ हैं, उन्हें आपकी वजह से सिर न झुकना पड़े।इसलिए कोल विधानसभा क्षेत्र के सभी मुसलमानों से मेरी अपील है कि कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक बंसल का हाथ थाम लीजिए।इसी तरह कारवां बढ़ता रहा तो एक दिन देश में सेकुलर निजाम की स्थापना जरूर होकर रहेगी। अन्यथा जो सलूक के अलीगढ़ के साथ होगा। वही देश के साथ होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुशीद सोमवार को सर सैयद नगर में फरहत ए समा अपार्टमेंट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जीवनगढ़ पहुंच कर एक सभा को संबोधित किया।
✒️ जोरदार गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 1024 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे, निफ्टी 300 अंक फिसला
सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। बाजार के दोनों इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी पूरे दिन लाल निशान पर नजर आए और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आ गया और 57,621 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी भी 303 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 92 अंक टूटकर 58,552 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 25 अंक फिसलकर 17,491 के स्तर पर शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के बाद से ही इसमें गिरावट बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट आई थी और यह फिसलकर 57,336 के स्तर पर तक लुढ़क गया था। इसके साथ ही एक झटके में निवेशकों को तीन लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया। कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी के शेयर 3-3 फीसदी तक टूट गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 3 स्टॉक बढ़त में, जबकि 27 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
✒️ उत्तर प्रदेश में लर्नर लाइसेंस समेत 18 काम होंगे घर बैठे, आधार से लिंक होंगी परिवहन विभाग की ये सेवाएं
परिवहन विभाग जल्द ही अपनी सभी सेवाओं को आधार से लिंक कर देगा। इसके लिए एनआईसी तैयार हो गया है। लंबे समय से चल रहा ट्रायल पूरा हो चुका है। चुनाव बाद इसे शुरू दिया जाएगा। इसका लाभ यह होगा लोगों को सिर्फ अपनी प्रमाणिकता साबित करने के लिए फोटो खिंचाने और इलेक्ट्रानिक डाटा बेस पर हस्ताक्षर करने को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अभी तक लर्नर लाइसेंस और डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधार कार्ड से जुड़ी है। करीब 16 सेवाएं बहुत जल्द और जुड़ जाएंगी। आरटीओ में डीएल और वाहन से संबंधित करीब 25 तरह के काम होते हैं। व्यवस्था लागू होने के बाद कुल 18 काम बिना आरटीओ जाए हो सकेंगेडीएल संबंधी छह काम पूरे होंगे,डीएल नवीनीकरण में टेस्ट न होने के कारण घर बैठे डीएल का नवीनीकरण होनेा,डुप्लीकेट डीएल,अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस परमिट,डीएल में पता परिवर्तन,डीएल में किसी वाहन को जोड़ना,नए वाहनों का पंजीयन कराना,बॉडी निर्मित वाहनों का रजिस्ट्रेशन,डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र,वाहनों की एनओसी,गाड़ी स्थानांतरित करने की अनुमति,वाहन का ट्रांसफर,पंजीयन प्रमाण पत्र में पता परिवर्तन,ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की ऑनलाइन अनुमति,राजनायिक अधिकारी के वाहन पंजीकरण,राजनायिक अधिकारी के वाहनों को नया पंजीयन चिन्ह,किराये पर गाड़ी अनुबंध पर अनुमति,किराये पर गाड़ी अनुबंध की समाप्ति,विभाग की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने और लोगों की दिक्कतें कम हों, इसे लेकर विभाग लंबे समय से कवायद कर रहा है। ट्रायल हो चुका है। परिवहन आयुक्त ने आधार से जोड़ने के लिए एनआईसी से कह दिया है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव बाद इस योजना को भी लागू कर दिया जाएगा। इससे लोगों के बहुत से कार्य घर बैठे हो जाएंगे।
✒️ कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर 03 प्रत्याशियों को नोटिस जारी
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता डी.पी. पाल ने जनपद के विभिन्न विधानसभाओं के 03 प्रत्याशियों को जनसम्पर्क के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत किया है।उन्होंने बताया कि 76 शहर विधानसभा के बहुजन समाज प्रत्याशी रजिया खान, कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज एवं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मोनिका थापर को नोटिस निर्गत किया गया है। एडीएम डी.पी. पाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कोविड गाइडलाइन 2022 का जनसम्पर्क के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर 3 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों एवं समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों द्वारा भी निरन्तर कोविड संक्रमण बढ़ने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि कोविड गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन किया जाए।
✒️ कलैक्ट्रेट में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में निर्वाचन सम्बन्धी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जनपद में निर्वाचन कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जोकि 24 घण्टे सक्रिय रहते हुए जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस की सुविधा एवं निर्वाचन सम्बन्धी जिज्ञासाओें व शिकायतों के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति निर्वाचन कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0571-2420100, 0571-2420101, 0571-2420102, 0571-2420141, 0571-2420151, 0571-2420180 एवं 0571-2420181 पर सम्पर्क कर सकता है।
✒️ 15 मार्च से नामांकन, 23 मार्च को नाम वापसी, 09 अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल को होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे./रिटर्निंग आफिसर, अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों का कार्यकाल 07 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में घोषित कार्यक्रम को संशोधित कर पुनः निर्गत किया गया है।
डीईओ ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को नामांकन पुनः प्रारम्भ किया जाएगा जबकि 19 मार्च तक नामांकन किये जा सकेंगे। नाम निर्देशनों संवीक्षा 21 मार्च को की जाएगी और 23 मार्च को नाम वापस लिये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 09 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से सांय 04 बजे तक किया जाएग एवं 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त निर्वाचन के लिए 04 व 05 फरवरी को भरे गये नाम निर्देशन पत्रों पर भी 15 मार्च से 19 मार्च तक भरे गये नाम निर्देशन पत्रों के साथ विचार किया जाएगा।
✒️ 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्र बने स्कूलों व कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से 14 फरवरी तक किया गया अधिग्रहीत
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में अवस्थित तहसील एवं विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित हैं, के भवनों जिनमें 10 फरवरी 2022 को गठित पोलिंग पार्टियों के माध्यम से मतदान सम्पन्न कराया जाना है। डीईओ ने ऐसे सभी भवनों को मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टी के मतदेय स्थलों पर पहुॅचने से मतदान की सम्पूर्ण कार्यवाही सम्पादित होने तक अर्थात 08 फरवरी से 14 फरवरी तक की अवधि के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से अधिग्रहीत कर लिया गया है। उन्होंने ऐसे सभी स्कूल, कॉलेज के प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों, प्रबन्धकों को आदेश दिये हैं कि मतदान स्थल के भवनों को तत्काल प्रभाव से खाली कराते हुए उनमें विद्युत, पानी आदि की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें ताकि पोलिंग पार्टियों के ठहरने व मतदान कराने में सुगमता हो सके।
✒️ स्मार्ट सिटी : 6 करोड़ से राजा महेंद्र सिंह पार्क की बदली सूरत
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में चौराहों और सड़कों स्मार्ट बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। ऐसे में शहर के तस्वीर महल पर स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क का लगभग पांच से छह करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण लगभग पूरा हो चुका है। पार्क के साथ चारों ओर की सड़कों को भी चौड़ीकरण कर अलग और खूबसूरत लुक देने का प्रयास जारी है। जल्द ही इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई का रही है।2022 में शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के तहत एक से बढ़कर एक सौगात मिलेगी। शहर को स्मार्ट बनाने का न सिर्फ खाका तैयार किया गया बल्कि तेजी से कार्य भी किया जा रहा है। लगभग 42 करोड़ रुपये से महानगर के 15 चौक, चौराहे व तिराहों का सौदर्यीकरण के साथ ही सड़कों को चौड़ीकरण किया जाएगा। इस दौरान अंडरग्राउंड लाइटिंग के साथ सड़कों का मरम्मत भी कराया जाना है। इसी कार्यक्रम के क्रम में तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र सिंह पार्क का सौदर्यीकरण लगभग पूरा होने वाला है। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च हुए है। जहां पहले पार्क की हाल बद से बदतर थी वहीं आज सौदर्यीकरण के बाद तस्वीर मोबाइल में कैद हो रहीं है। इसी तरह से शहर के अन्य 14 चौराहे व तिराहे बनाए जा रहे हैं। तस्वीर महल पार्क में पाथ-वे के निर्माण, पौध रोपण, सामान्य व्यक्तियों व दिव्यांग के लिए रैंप और बेंच आदि का निर्माण कराया गया है। इनका निर्माण इस तरह कराया गया, जिससे यह लोगों को आकर्षित करें। इसके अलावा पार्क में योगा करने का स्थान व मूर्ति का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ ही लाइटिंग की गई है। जिससे शाम ढ़लने के बाद शहरवासी पार्क में सुकुन से बैठ सकें। पार्क में शुद्ध पानी के लिए प्याऊ का निर्माण कराया जा रहा है। यही नहीं शाइन बोर्ड निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इंजीनियर अकील व शिवम ने बताया कि पार्क को बेहतरीन लुक देने का प्रयास किया गया है।
✒️ टेंपो से टकराई बाइक, मासूम की जान गई, तीन घायल
थाना गंगीरी क्षेत्र में रविवार को छर्रा मार्ग पर गांव रतरोई मोड़ के निकट आमने-सामने से टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर आगे बैठे सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। थाना गंगीरी क्षेत्र में रविवार को छर्रा मार्ग पर गांव रतरोई मोड़ के निकट आमने-सामने से टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर आगे बैठे सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
✒️ टप्पल फ्लाईओवर से गिरकर अधेड़ की मौत
थाना टप्पल क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण कोहरे में फ्लाईओवर से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी 51 वर्षीय ओमवीर सिह शनिवार को किसी काम से आगरा गए थे। रविवार तड़के करीब चार बजे अपने भतीजे संदीप के साथ टप्पल कट पर रोडवेज बस से उतर गए। भतीजा पीछे रह गया और वे आगे चल रहे थे। फ्लाईओवर से कोहरा होने के कारण उनका पैर आगे गया व नीचे गिर गए। पीछे आ रहे भतीजे संजीव ने देखा और उसके होश उड़ गए। राहगीरों की मदद से थाना टप्पल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा। ओमवीर छह भाई, एक बहन में तीसरे नंबर के थे। उनकी मां चंद्रवती देवी, पत्नी कमलेश देवी, दो बेटा व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
✒️ अलीगढ़ के गभाना में सड़क हादसे में संग्रह अमीन की मौत
अलीगढ़ के गभाना इलाके में चुनावी ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार संग्रह अमीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।चंडौस के मोहल्ला जाटव निवासी 47 वर्षीय सूरजपाल सिंह गभाना तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी चुनावी कार्यो को लेकर जिला मुख्यालय पर ड्यूटी चल रही थी। देर रात में वह अकेले ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर सोमना मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी पीछे से अलीगढ़ से ही ड्यूटी कर घर लौट रहे उनके तयेरे भाई टेकचंद ने उन्हें घायल अवस्था मे पड़ा देखा। जिस पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने हादसे की सूचना तहसील स्टाफ के अलावा इलाका पुलिस को दे दी।सूचना पर पुलिस ने टोल एम्बुलेंस की मदद से घायल को पहले कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने अमीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम गभाना भावना विमल, तहसीलदार गभाना ऊषा सिंह के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी व तहसील स्टाफकर्मी भी अस्पताल पहुँच गए। हादसे के बाद मृतक के स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक 4 बच्चों के पिता थे।
✒️ सजा काट रहे बृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना बरला क्षेत्र के गांव नौसा निवासी 85 वर्षीय राम सिंह पुत्र प्रियांशु सिंह 3 वर्ष से जिला कारागार जेल में बंद है। 7 वर्ष की सजा हुई है। वृद्ध 3 वर्ष से सजा काट रहे थे। रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें मेडिकल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। और परिजनों को मौत की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारी जन पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। मृतक वृद्ध राम सिंह के नाते ओम प्रकाश पुत्र पोप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। कि हमारे पड़ोसी लोकमत से नाली का विवाद हो गया था। जिसमें लाठी-डंडे लात घूंसे चले उसी दौरान लोकमान की गर्भवती पत्नी विमलेश बीच में आ गई। जहां किसी की लात पेट पर लग गई जिससे पेट में पल रहा शिशु की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। जहां डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार और झगड़े की धारा। 147 148 149 323 504 315 307 आदि धारा लगाकर उसी समय मृतक राम सिंह उसका बेटा पोप सिंह बनवारी लाल शुगड पाल जगबीर नाती कृष्ण कुमार को जेल भेज दिया। जिसमें न्यायालय के आधार पर बनवारी लाल पोप सिंह शुगड पाल सभी को जेल से रिहा कर दिया गया। अब जेल के अंदर जगबीर कृष्ण कुमार वृद्ध राम सिंह तीनों जेल के अंदर सजा काट रहे थे। नाती ओमप्रकाश का कहना है कल ही अचानक तबीयत खराब कैसे हुई मेरे बाबा की मौत जेल के अंदर हुई है ना कि मेडिकल में। जिला प्रशासन मेडिकल में मौत बता रहा है। घटना की जानकारी जिला पुलिस ने सोमवार की सुबह 9:00 बजे परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवारीजन जेल पर आ गए ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
✒️ साइकिल सवार वृद्ध को वाहन ने रौंदा मौके पर मौत
थाना अकराबाद क्षेत्र लधौआ निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप रविवार की रात्रि किसी काम से साइकिल द्वारा अकराबाद जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर जीटी रोड पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ मौके से भाग गया। वृद्ध की कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दे दी और परिजनों को जानकारी मिलते ही परिवार जन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
✒️ बरात चढ़त के दौरान युवक को मारी गोली, युवक हुआ घायल
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव धांधली निवासी आकाश पुत्र सुरेश चंद के पड़ोस में बारात आई हुई थी। रविवार की रात्रि पड़ोसी की बेटी की बारात को चढवा रहा था। जैसे ही बरात बेटी के दरवाजे पर पहुंची तभी घात लगाए बैठे किसी व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे युवक के कंधे में जा घुसी जिससे गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना होते ही ग्रामीण और परिजन आनन-फानन लहूलुहान अवस्था में युवक को जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आए और सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जिला अस्पताल आ गई। युवक की हालत को देखते हुए डॉ प्रवीण रंजन ने युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है अगर तहरीर आती है और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
✒️ एएमयू के 6 छात्रों को मिला प्लेसमेंट
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के 6 बी.टेक छात्रों को आकर्षक वेतन पैकेज पर जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत चयनित किया गया है।ज़ाकिर हुसैन कॉलेज के प्रशिक्षण तथा प्लेसमेंट अधिकारी, मोहम्मद फरहान सईद ने बताया की चयनित छात्रों में शिल्पी वार्ष्णेय (बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स), शुजाउल ऐन उस्मानी (बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स), अहमर अब्दुल्ला (बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स), ऋतिक गोयल (बी.टेक कंप्यूटर), अस्मा इरफान (बी टेक कंप्यूटर) और शारिब अहमद (बी टेक इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं।
✒️ अमुवि के मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आनलाइन शार्ट टर्म कोर्स का समापन
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में “सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी” विषय पर सप्ताह भर चलने वाला आनलाइन शार्ट टर्म कोर्स संपन्न हो गया जिसमें स्थायी परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित मुख्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए विचार, रूपरेखा और तकनीकी समाधान जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ विचार विमर्श किया गया।व्याख्यानों की एक श्रृंखला में हरिथा टेकलोगिक्स, कोयंबटूर के मुख्य तकनीकी सलाहकार प्रशांत कुमार पल्लानी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के आर्किटेक्चर और घटकों, इलेक्ट्रिक मोटर्स और उनके बैटरी पैक का चयन, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रबंधन प्रणाली, चार्जिंग तकनीक, निर्माण तकनीक, सुरक्षा और परीक्षण मानकों और इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुकरण जेए विषयों पर चर्चा की।उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन अनुप्रयोग के लिए आकार और नियंत्रण के साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर के प्रकार, उनके कामकाज, नियंत्रण और चयन पर चर्चा की।
श्री प्रशांत ने बैटरी, इन्वर्टर, मोटर और कनवर्टर जैसे उच्च वोल्टेज घटकों के थर्मल प्रबंधन पर एक नोट प्रस्तुत किया और भारत और विदेशों में उपलब्ध चार्जर्स, चार्जिंग स्टेशनों और चार्जिंग तकनीक के प्रकारों पर प्रकाश डाला।समापन सत्र में डा० सनाउर रहमान (कोर्स कोऑर्डिनेटर) ने शार्ट टर्म कोर्स का सारांश प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का संचालन किया।
डा० मोहम्मद आसिफ ने संसाधन प्रबंधन पर इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रभाव पर बात की।नफीस अहमद (एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग) ने कहा कि इस कोर्स ने प्रतिभागियों को शून्य टेलपाइप उत्सर्जन और जीवाश्म ईंधन पर कम निर्भरता के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार पर एक व्यापक समझ प्रदान किया।
डा० अब्दुल्ला यूसुफ उस्मानी (कोर्स कोऑर्डिनेटर) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
✒️ मतदाताओं को किया जागरुक
इगलास : क्षेत्र के गांव ताहरपुर स्थित धर्म ज्योति महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सचिव डा. धर्मेंद्र सिंह, उपसचिव सुरेश चंद्र, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, प्राचार्य डा. बीडी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को समाज सेवा के लिए के प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान जागरूकता अभियान था। विद्यार्थियों ने गांव हस्तपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और नुक्कड़ सभाएं की। इस मौके पर डा. नीलम सिंह, ऋषि पाल सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, चौ. संदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बबलू चौधरी, सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी शिवनंदन सिंह ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. यशवंत कुमार, डा. अनिल कुमार सारस्वत, डा. कोमल प्रसाद शर्मा, डा. प्रमोद कुमार, डा. सुनीता रानी, डा. रामवीर शर्मा, डा. चंद्र दत्त शर्मा, विनोद अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, जोली शर्मा, रवि शंकर शर्मा, ललित शर्मा, विनीत सोलंकी, श्यामवीर सिंह, सतेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
✒️ क्रांतिकारी व सिद्धहस्त लेखक थे मन्मथनाथ गुप्त
इगलास : परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में काकोरी कांड के नायक क्रांतिकारी मन्मथनाथ गुप्त की 114वीं जयंती मनाई गई। ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने गुप्तजी की संपूर्ण जीवनी सुनाते हुए कहा कि सात फरवरी 1908 को वाराणसी में जन्में गुप्त ने 13 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। 1925 के प्रसिद्ध काकोरी कांड में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। गिरफ्तार होने के बाद उन्हें 14 वर्ष के कारावास की सजा हो गई। जेल से छूटने के बाद क्रांतिकारी लेख लिखने पर उन्हें पुन: सजा सुनाई गई और 1946 तक जेल में ही रहे। वह महान क्रांतिकारी व सिद्धहस्त लेखक थे। इस अवसर पर किशनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद शर्मा, पवित्र शर्मा, गोपाल, प्रशांत ठैनुआं, गौरव चौधरी, लकी ठैनुआं, अनिल कुमार, प्रवीन वार्ष्णेय आदि थे।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*