उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ : सैरपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ा विवाद। चिनहट ब्लॉक प्रमुख उषा सेन ने आरोप लगाए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजा गया है। सैदापुर, टटापुरवा में रातभर खनन का आरोप है। पल्हरी, लोधमऊ भी शिकायत में शामिल हैं। सिपाही अंकित पर साठगांठ का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी पर संरक्षण देने का आरोप है। नैमिष नगर योजना भूमि पर चोरी-छिपे खनन का मामला सामने आया है।
➡लखनऊ : गोसाईगंज के मीसा फीडर पर बिजली संकट है। बिना सूचना अघोषित बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ता अधिकार नियमों की अनदेखी का आरोप है। दर्जनों गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से पानी की किल्लत हो रही है। उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
➡कुशीनगर : विधायक पीएन पाठक ने जन चौपाल लगाई। मौके पर लोगों की समस्या का निस्तारण किया। बालिका छात्रावास, सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। कसया विकास खंड के नौगावां ग्राम सभा में जनचौपाल का आयोजन हुआ।
➡उन्नाव : PHC निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली। मरीजों को एक्सपायरी दवाएं बांटी जा रही थीं। औचक निरीक्षण में एसडीएम ने लापरवाही पकड़ी। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे थे, जिस पर नाराजगी जताई। छुट्टी से गायब मिले 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पांचों का वेतन रोकने के SDM ने निर्देश दिए। गायनोकोलॉजिस्ट नहीं, स्टाफ नर्स के भरोसे डिलीवरी हो रही है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। संचारी रोग रोकथाम अभियान चलाने के निर्देश दिए। फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह यादव पर लापरवाही के आरोप हैं। मामला पुरवा तहसील क्षेत्र की हिलौली PHC का है।
➡हमीरपुर : बीच सड़क ससुर और दामाद में मारपीट हुई। बाल पकड़कर दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान दामाद ने ससुर को पटक दिया। ससुर को चोटें आईं, मौके पर पुलिस पहुंची। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद हुआ। मामला कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव का है।
➡श्रावस्ती : रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का बड़ा एक्शन। 30 हजार घूस लेने का लेखपाल गोपाल पर आरोप है। आरोपी गोपाल के खिलाफ सोनवा थाने में FIR दर्ज की गई। पीड़िता को रुपये लौटाने के लिए दिया गया चेक बाउंस हो गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
➡दिल्ली : जंतर मंतर पर यूथ कांग्रेस का विरोध मार्च। गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकाला गया। IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब ने नेतृत्व किया। छात्रों पर कथित कार्रवाई को लेकर निशाना साधा गया। मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई।
➡अमेठी : नट समाज ने कांवड़ यात्रा निकाली। BJP MLA सुरेश पासी ने नेतृत्व किया। नट समाज के लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की। विधायक के संग 11 KM तक यात्रा निकाली गई। हिंदू धर्म में आए लोगों ने शिव का जलाभिषेक किया। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने घर वापसी की।
➡हाथरस : आंगन में खेलते समय बच्चे को सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही डेढ़ वर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। मामला थाना कोतवाली हाथरस गेट का है।
➡सोनभद्र : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी चली। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए, 1 की हालत गंभीर है। घायलों को CHC बभनी पहुंचाया गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है। घटना बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव की है।
➡ग्लासगो : जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा। CWG के गोल्ड मेडल से एक कदम दूर नीरज। भारत के रोहित यादव, यशवीर सिंह भी पदक दौड़ में हैं। दोनों खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड पार किया।
➡लखीमपुर : निर्माणाधीन नाले में सदर विधायक उतरे। MLA योगेश वर्मा ने नाले में भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जताई। फीता लेकर खुद ही नाले में उतर पड़े, नपाई शुरू की। अधिकारियों को कड़े शब्दों में जांच के निर्देश दिए।
➡दिल्ली : दिल्ली में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। पुलिस मुख्यालय के गेट पर हंगामा किया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक हुई। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
➡लखनऊ : नीलगाय से बाइक टकराने से हादसा। बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है।
➡दिल्ली : ‘वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान को नई रफ्तार मिली। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ा कदम उठाया गया। MCD, Oil India Limited के बीच MoU हुआ। तेहखंड और ओखला में CBG प्लांट बनेंगे। 800 TPD क्षमता वाले प्लांट स्थापित होंगे। कचरे से स्वच्छ ऊर्जा बनेगी, निस्तारण होगा। गार्बेज माउंटेंस कम करने की दिशा में पहल की गई।
➡बरेली : पत्नी से परेशान होकर पति ने सुसाइड किया। पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया। आग की लपटों में सड़क पर भागता दिखा। अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
➡चंदौली : ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी का खुलासा। अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार हुआ। मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। 21 डेबिट कार्ड, 4 मोबाइल और फर्जी आधार बरामद हुए। ठगी के लिए इस्तेमाल बैंक खातों का खुलासा हुआ। व्हाट्सएप ग्रुप, गेमिंग प्लेटफॉर्म से शिकार बनाते थे। म्यूल खातों में ठगी की रकम मंगाते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
➡हरिद्वार : मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित। भगत सिंह चौक पर भारी जलभराव हो गया। सड़कें तालाब बनीं, आवाजाही मुश्किल हुई। दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते दिखे। कई जगह जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों ने ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रशासन से जल्द जलभराव हटाने की अपील की।
➡कानपुर देहात : सपा ने मोटरसाइकिल परिवर्तन रैली निकाली। रूरा से अकबरपुर तक परिवर्तन रैली निकाली गई। नीरज सिंह ने विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश की। अकबरपुर-रनिया विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की।
➡दिल्ली : बीजेपी ने 7 लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए। BJP दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने स्वीकृति दी।
➡झांसी : चाचा-भतीजे की करंट लगने से मौत। धान के खेत में सिंचाई करने गए थे दोनों। खेत में गिरे तार से संपर्क में आने से हादसा हुआ। चिरगांव मेडिकल में दोनों को मृत घोषित किया गया। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के जरयारी गांव का है।
➡ग्रेटर नोएडा : विदेशी ड्रग्स, गांजा की बड़ी खेप बरामद। करीब 15 लाख रुपये कीमत आंकी गई। ड्रग्स, गांजे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार। चारों पर छात्रों को नशा बेचने का आरोप है। बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, जांच जारी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कार्रवाई की।
➡प्रयागराज : नए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने चार्ज संभाला। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
➡अलीगढ़ : लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल। भूमि रिपोर्ट लगाने के नाम पर लिए दो हजार रुपये। अकराबाद के लेखपाल श्याम सुन्दर ने ली रिश्वत। कालू यादव गांव धबी निवासी से रिश्वत लेने का आरोप। फ्लाई ओवर के नीचे रिश्वत लेते वीडियो वायरल। तहसील कोल विकासखंड का पूरा मामला।
————————————————————-

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।