लखनऊ30जुलाई26*किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम से हुई महत्वपूर्ण बैठक*
________________________
*लखनऊ।* भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की चार प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर आधार कार्ड एवं खतौनी के आधार पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने, सह-खातेदारों का अंश निर्धारण कराने, नहरों एवं माइनरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी छोड़े जाने तथा छुट्टा/आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की जटिल प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में किसानों को यूरिया खाद प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। वहीं सह-खातेदारों का अंश निर्धारण न होने, नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने तथा छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि उन्हें समय रहते राहत मिल सके।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
सुनील वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष (मध्य)
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य- राजीव कुमार
जितेन्द्र बहादुर सिंह – वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री
जन्मेजय सिंह – वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता
सरदार दिलराज सिंह – जिला अध्यक्ष, लखनऊ
राजकुमार यादव – जिला प्रभारी लखनऊ
करन गुप्ता (बीरू) – युवा जिला अध्यक्ष लखनऊ
वीरेंद्र यादव – जिला महामंत्री लखनऊ
बैजनाथ रावत – जिला सचिव लखनऊ
बद्री प्रसाद रावत-मंडल प्रभारी लखनऊ
विनोद धीमान – नगर अध्यक्ष लखनऊ
नबीहूंन खान – महिला जिला अध्यक्ष लखनऊ
प्रेमवती – महिला जिला प्रभारी लखनऊ
वीरपाल लोधी – युवा नगर अध्यक्ष
किसान नेता -जितेंद्र साहू
इसके अलावा दर्जनों की संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।