कुशीनगर30जुलाई26*डीएम का बड़ा एक्शन! ग्राम पंचायत घोटाले में दो प्रधानों से होगी सरकारी धन की वसूली
कुशीनगर में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। जांच में गड़बड़ी साबित होने के बाद तत्कालीन और निवर्तमान ग्राम प्रधान से सरकारी धन की वसूली के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मामला मोतीचक विकास खंड की नारायनपुर चरगहाँ ग्राम पंचायत का है, जहां ग्रामीणों की शिकायत पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की संयुक्त टीम ने जांच की।
जांच में सामने आया कि बिना शौचालय निर्माण कराए ही भुगतान कर दिया गया। पंचायत भवन निर्माण में फर्जी बिल और मस्टर रोल के जरिए धन निकाला गया, जबकि सरकारी धन से निजी भूमि पर खड़ंजा निर्माण कराने जैसी गंभीर अनियमितताएं भी मिलीं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन ग्राम प्रधान रिकी देवी से ₹2,36,666 तथा निवर्तमान ग्राम प्रधान गंगा मद्धेशिया से ₹98,884 की वसूली का आदेश जारी कर दिया।
दोनों को एक सप्ताह के भीतर ग्राम निधि खाते में राशि जमा कर उसकी रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव राजकिशोर कनौजिया ने बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। वहीं, निवर्तमान ग्राम प्रधान गंगा मद्धेशिया ने आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में आगे भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#Kushinagar #DMAction #GramPanchayat #PanchayatScam #FinancialIrregularity #NarayanpurChargaha #MahendraSinghTanwar #UPNews #BreakingNews #UPAajTak #SanjeevPandey #KushinagarNews
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल