सुल्तानपुर30जुलाई26*सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलने से हड़कंप,सीएमओ ने बैठाई जांच*
सुल्तानपुर।प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कूड़ेदान से सरकारी दवाएं मिलने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भारत भूषण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर के कूड़ेदान में माला-एन,छाया समेत कई सरकारी दवाएं मिलीं,जिनकी वैधता वर्ष 2027 और 2028 तक बताई जा रही है। उपयोग योग्य दवाओं के कचरे में मिलने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवा वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को चिकित्सा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जाएगी। वहीं,सीएचसी अधीक्षक डॉ.आर.सी.यादव ने प्रथम दृष्टया सफाईकर्मियों की गलती की आशंका जताई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरीजों को अक्सर अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने की बात कहकर बाहर से दवा खरीदने की सलाह दी जाती है,जबकि सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिल रही हैं।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ30जुलाई26*जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहना ही चाहिए :आर. मानसय्या*
उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*