शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
*लोगों में धैर्य की कमी और जल्दी के चलते मौत का जोखिम लेने से भी नहीं डर रहे..!!*
शामली। यातायात नियमों के प्रति यातायात पुलिस के द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है और यह बताया जाता है कि तेज रफ्तार, शराब पीकर गाडी चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनदेखी जैसे कारणों से दुर्घटनाओं होती हैं लेकिन फिर भी हम सब जान कर भी अंजान बन जाते हैं। तो वही शामली की यातायात प्रभारी निधि चौधरी लगातार यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है लेकिन वही यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने कहा कि अब कावड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है तो वही हम जल लाने वाले कावड़ भाइयों जो अपने वाहनों से जल लाते है उनसे अपील भी कर रहें हैं कि वह यातायात के नियमों का पालन करें जिससे वह अपनी ओर सामने वाले की जान बचा सकते है अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाए। लिखनी है कि हरिद्वार उत्तराखंड के बाद गुजफ्फरनगर से शामली में होकर ही भारी मात्रा में कावड़ यात्रा यही से गुजरती है। यह भी उल्लेखनीय है कि देश में हर घंटे ना जाने कितनी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ते वाहन भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार, देश में ज्यादातर दर्घटनाएं चालकों की गलती से होती हैं। जब वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, नशे में वाहन चलाएंगे, वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात करेंगे, तो सड़कें जानलेवा बन ही
जाएंगी। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपायों, जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, पॉवर स्टेयरिंग और सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित अभियान पर जोर दिया, लेकिन इसमें मामूली अंतर ही आ पाया। ऐसे में आज यह बड़ी समस्या बनती जा रही है, लोगों में धैर्य की कमी और जल्दी के चलते वह मौत का जोखिम लेने से भी नहीं डर रहे हैं। कई बार तो लोग इतने संवेदनहीन हो जाते हैं कि सड़क पर किसी को मारने के बाद गाडी की स्पीड बढ़ाकर वहां से भागने में ही भलाई समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना होगा कि आप समझना होगा कि दुर्घटनाओं में हुए घायलों को तुरंत आस पास के अस्पतालों में पहुंचाकर इनसानियत निभानी चाहिए वही लोगों को यातायात के नियम के प्रति जागरूकता फैलाने का काम भी और गतिशीलता के साथ सरकार को करना होगा।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिसांची मोठी कारवाई! अलिबागमध्ये ₹4 कोटींचे अंबरग्रीस जप्त; एक आरोपी ताब्यात