पंजाब06फरवरी*नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी सचिन गुप्ता
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता ने कहा कि चुनावों के मद्देनजर पुलिस पार्टी द्वारा स्टेट नाकों के साथ अन्य जगहों पर कड़ी नाकाबंदी की गई है। उन्होंने हरियाणा व राजस्थान का बार्डर जिला फाजिल्का से लगता है। जहां बीएसएपी के साथ-साथ पंजाब पुलिस की नाकाबंदी जारी है। हमारी पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी के दौरान 1 क्विंटल 50 किलो चूरा पोस्त सहित संदीप कुमार उर्फ चरण पुत्र देवी लाल वासी मौजगढ़ को काबू किया था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहरी पूछताछ की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई हरमंदिर सिंह व कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी सज्जन सिंह अन्य पुलिस पार्टी को मुखबिर ने सूचना दी कि संदीप कुमार उर्फ चरण राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा जहां पर 1 क्विंटल 50 किलो चूरा पोस्त सहित संदीप कुमार को काबू किया। संदीप कुमार उर्फ चरण पुत्र देवीलाल वासी मौजगढ़ के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 21, 03.02.2022 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेज दिया है।
फोटो:3, पोस्त आरोपी जानकारी देते एसएसपी सचिन गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर13फरवरी 26*शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम