*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
कानपुर नगर*काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर के सामने सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज़ रफ़्तार लोडर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। लोगो के अनुसार चालक कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था।*
*बेकाबू लोडर ने सड़क किनारे बनी कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और तेज़ रफ़्तार से फरार हो गया*
*लोगों का कहना है कि यदि उस समय दुकानें खुली होतीं या सड़क पर अधिक भीड़ होती, तो यह हादसा कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकता था।हैरानी की बात यह रही कि देर रात तक क्षेत्रीय पुलिस को भी क्षेत्र में घटी घटना की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है*।
*तो वहीं दुकानदारों ने फरार चालक की पहचान के लिए काली मठिया मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अब तक चालक व फरार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।*
More Stories
कानपुर देहात 7 नवम्बर 26*विधानसभा 206के भावी विधायक सुनील कुमार निषाद जी ने दीपावली के अवसर मे समस्त रनिया वा देश वासियो को इस पावन पर्व पर शुभकामनाए दी *
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*