लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान से एक और इस्तीफा, मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष का इस्तीफा, डॉ. अभिनव तिवारी ने पद छोड़ने का लिया फैसला, 1 महीने के नोटिस के साथ पद छोड़ने का फैसला, संस्थान का मनोरोग विभाग बंद होने की आशंका, संस्थान में 300 बेड पर मरीजों का होता है इलाज, 70 से अधिक कर्मचारी पहले ही छोड़ चुके हैं नौकरी, लगातार स्टाफ की कमी से संस्थान को लगा झटका
➡मुरादाबाद, करोड़ों की GST चोरी पर SIT का एक्शन, SIT (अपराध शाखा) ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, गिरोह का मुख्य आरोपी जिया फैसल अरेस्ट, GST चोरी कर राजस्व को पहुंचा रहे थे भारी हानि, फर्जी बिल ट्रेडिंग, बोगस फर्मों से GST चोरी, आरोपी पर करीब 58.87 करोड़ GST चोरी के आरोप, दोनों मामलों में 58.87 करोड़ GST चोरी के आरोप
➡सहारनपुर, किशोर की हत्या पर परिजनों, ग्रामीणों का हंगामा, परिजनों व ग्रामीणों का SDM कार्यालय पर हंगामा, दोस्ती में 17 वर्षीय शिवा की हुई बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर ले गए दोस्त, खेत में मिला था शव, पुरानी रंजिश में इकलौते बेटे की गई हत्या, पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश, तनाव और आक्रोश से इलाके में पुलिस तैनात, कोतवाली देवबंद कस्बे का पूरा मामला
➡बस्ती, हाईवे पर धू-धूकर जली रोडवेज बस, चलती बस में लगी आग, मचा हड़कंप, यात्रियों ने कूद कर बचाई अपनी जान, बस में सवार थे लगभग 20 यात्री, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, NH-28 स्थित छोटी रूधौली पर लगी आग, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला
➡मुरादाबाद, आबकारी विभाग के खिलाफ उतरी महिलाएं, शराब की दुकान को लेकर सड़कों पर महिलाएं, शराब की दुकान के बाहर धरने पर बैठीं, मझोला थाना क्षेत्र के एकता विहार की घटना
➡जालौन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निकला सांप, इंजेक्शन कक्ष में अचानक निकला सांप, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों में मचा हड़कंप, कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
➡मुंबई, श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली, सारांश जैन, गुरनूर बराड़ को मिला टेस्ट में मौका, गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, पंत भी टीम में, सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध, देवदत्त पडिक्कल टीम में
➡दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी, सोने का कैप्सूल निगल कर रहा यात्री, जकार्ता से दिल्ली आए यात्री से पूछताछ, 744 ग्राम सोना निगलने की बात कबूली, बरामद कैप्सूल को जांच के लिए भेजा
➡मुजफ्फरनगर, बारिश का पानी बना रहा आफत, रविदास मंदिर में घुसा बारिश का पानी, प्राथमिक विद्यालय में भी भरा पानी, मंदिर में पानी भरने से लोगों में आक्रोश, हाईवे की नालों की नहीं हुई सफाई, पुरकाजी लक्सर के हरिनगर का मामला
➡मथुरा, गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला जारी, मेले की सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस, डीएम सीपी सिंह ने संभाली सुरक्षा की कमान, मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटा, मेले में 9 सुपर जोन, 22 जोन और 64 सेक्टर, मुड़िया मेले में संतों ने कराया मुंडन, 29 जुलाई को निकलेगी शोभायात्रा, 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना, लोगों की भीड़ देख जिला प्रशासन अलर्ट
➡बांदा, चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी से भड़की आग, गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बुझाया, दुकान में रखा लाखों सामान जलकर राख, कोतवाली नगर के मुख्य बाजार की घटना
➡इटावा, मकान के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी सिर पर मारकर व्यक्ति की हत्या, परिवार के युवक ने उतारा मौत के घाट, 40 वर्षीय विनय गौड़ की मौके पर मौत, आरोपी फरार, इलाके में मची सनसनी, परिजनों का हंगामा, शव उठाने से इनकार, थाना बकेवर के चिकनी गांव की वारदात
➡रायबरेली, सरकारी स्कूल में बच्चों की जान का खतरा, स्कूल की जर्जर इमारत दे रही हादसे को दावत, ग्रामीणों ने स्कूल का बना वीडियो, वायरल, हादसे की आशंका के बीच चल रही पढ़ाई, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, सुलखियापुर कंपोजिट विद्यालय का मामला, राही ब्लॉक में स्थित है जर्जर विद्यालय
➡महोबा, जिला अस्पताल में दिखा प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस, अस्पताल में भर्ती प्रेमी से लिपटती दिखी प्रेमिका, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोमांस
➡लखीमपुर, श्रद्धालुओं को मगरमच्छ से खतरा, सावन में श्रद्धालुओं के लिए खतरा, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगा जाल, उल नदी में मगरमच्छों की भरमार, श्रद्धालुओं से पानी में न उतरने की अपील, लिलौटीनाथ धाम से निकलती उल नदी
➡नोएडा, नोएडा में शुरू हुई झमाझम बारिश, बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही थी गर्मी, काले बादल के बीच रुक रुक कर वर्षा, बारिश से गिरा शहर का तापमान
➡अयोध्या, अयोध्या की रामलीला में रवि किशन बनेंगे राम, एक्टर, सांसद रवि किशन निभाएंगे मुख्य भूमिका, अभिनेता विंदू दारा सिंह बनेंगे भगवान शिव, एक्टर और सिंगर अरुण बक्शी रावण बनेंगे, अयोध्या की रामलीला का दिल्ली में होगा मंचन, दिल्ली में आयोजन 10 से 20 अक्टूबर तक होगा
➡अयोध्या, अयोध्या की रामलीला में रवि किशन बनेंगे राम, एक्टर, सांसद रवि किशन निभाएंगे मुख्य भूमिका, अभिनेता विंदू दारा सिंह बनेंगे भगवान शिव, एक्टर और सिंगर अरुण बक्शी रावण बनेंगे, अयोध्या की रामलीला का दिल्ली में होगा मंचन, दिल्ली में आयोजन 10 से 20 अक्टूबर तक होगा
➡ललितपुर, बदमाशों ने JCB चालक को किया अधमरा, दौड़ा दौड़ाकर धारदार हथियारों से किया वार, बचने के लिए दुकान में घुसा, खींचकर मारा, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, हत्या की उद्देश्य से गुंडों ने किया हमला, पूर्व में पार्षद के साथ कर चुके हैं मारपीट, सदर कोतवाली क्षेत्र ITI कॉलेज की घटना
➡बागपत, किसान नेता नरेश टिकैत का बड़ा बयान वायरल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कट की मांग दोहराई, 15 अगस्त को हाईवे पर कट खोल देंगे- नरेश, ‘प्रशासन 15 अगस्त से पहले धरनास्थल आए’, 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने का जिक्र, गंगनौली गांव में धरने में पहुंचे थे नरेश टिकैत
➡बदायूं, 12वीं का छात्र लापता, परिवार में हड़कंप, 17 वर्षीय छात्र स्कूल बस से उतरने के बाद लापता, परिजनों ने शुरू की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग, छात्र के चाचा ने थाने में गुमशुदगी की दी तहरीर, एनएस इंटरनेशनल स्कूल उज्जानी का है छात्र, जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡प्रतापगढ़, श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026, यात्रा को लेकर यातायात विभाग तैयार, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, 3 इंट्री प्वाइंटों पर रहेगा डायवर्जन, यात्रा मार्गो पर सीसीटीवी से निगरानी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस को आवश्यक निर्देश
➡कानपुर, पड़ोसी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, 5 साल मासूम का बंद कमरे में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी शोभित को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी शोभित को भेजा जेल, पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, जिले के थाना शिवराजपुर क्षेत्र का मामला
➡फतेहपुर, अब फतेहपुर में कॉकरोच आंदोलन की गूंज, किशनपुर में छात्रों ने किया स्कूल में प्रदर्शन, सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सड़क पर, नारेबाजी, पोस्टरबाजी, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी, छात्रों का आरोप, विद्यालय में साफ-सफाई नहीं, बेंच-डेस्क टूटे, पेयजल, शौचालय की हालत खराब, कई बार शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं
➡कानपुर देहात, जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, खाली जमीन पर गुमटी रखने पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में कई लोग लहूलुहान,गंभीर घायल, पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान, आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी, डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे का मामला
➡बरेली, जिन्न के कहने पर हत्या करने वाला साइको किलर, परचून व्यापारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने साइको किलर अरमान को अरेस्ट किया, कान में ‘जिन्न की आवाजें’ सुनाई देती थीं- किलर, पूछताछ में बोला- जिन्न हत्या के लिए कहता था, सियाराम को देखकर भी ऐसी आवाज आने का दावा, नशेड़ी अरमान का मानसिक इलाज भी चल रहा है, मॉर्निंग वॉक पर कारोबारी को वैन से टक्कर मारी, टक्कर मारकर कांच के टुकड़े से लगातार वार किए, हत्याकांड में पिता ने सबूत छिपाए, पिता भी अरेस्ट, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का खुलासा
➡आगरा, व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या की, घर में महिला का शव मिलने का मामला, मृतका आरोपी फरहान की दूसरी पत्नी थी, पहली पत्नी से तलाक लेकर की लव मैरिज, पति फरहान मौके से फरार, तलाश जारी, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी, महिला के शव पर चोट के निशान भी मिले, ताजगंज पूर्वी गेट, नगला पेमा रोड की वारदात
➡एटा, स्कूल के क्लास रूम में बुजुर्ग का शव मिला, व्यक्ति का फांसी पर फंदे पर लटका मिला शव, स्कूल में समोसे, नमकीन बेचने वाले का शव, 3 दिन पहले स्कूल वालों ने सामान निकाला था, बुजुर्ग का स्कूल से बाहर फेंक दिया था सामान, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी, अलीगंज के राजगुरु ओरिएंटल स्कूल की घटना
➡प्रयागराज, जौहर विवि का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा, ध्वस्तीकरण आदेश पर कल HC में होगी सुनवाई, जौहर ट्रस्ट, अन्य की ओर से याचिका दाखिल हुई, RDA के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग, RDA मामले में पहले ही कैविएट दाखिल कर चुका है
➡दिल्ली, पीएम का पोस्ट हटाने के विवाद में कार्रवाई, मेटा के ग्लोबल हेड को तलब किया गया, पीएम का पोस्ट हटाने पर मेटा ने माफी मांगी, तकनीकी गड़बड़ी से पोस्ट हटा था – मेटा, मेटा ने पीएम मोदी का पोस्ट फिर बहाल किया.

More Stories
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
नई दिल्ली28जुलाई26*प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मामला*सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा:-