उत्तर प्रदेश27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन किया। सीएम योगी ने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 5 केडी सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
➡लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु को साक्षात परम ब्रह्म माना गया है। गुरु पूर्णिमा सम्मान प्रकट करने का अवसर है। यह गुरुजनों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है। गुरु शिक्षा ही नहीं दिशा भी देते हैं। गुरु स्वयं ज्ञान का आलोक हैं। अपने गुरुजनों का सदैव स्मरण रखें।
➡लखनऊ: एक युवती ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। गोल्फ सिटी में रहने वाली युवती का वीडियो सामने आया है। ट्रूवल राणा नाम की महिला पर दबाव बनाने का आरोप है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।
➡लखनऊ: उमसभरी गर्मी से आज राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 30 जुलाई तक बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।
➡बिजनौर: गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मामला थाना धामपुर के कस्बे का है।
➡दिल्ली: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पेश होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बिल पेश करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सरकार नया सख्त कानून ला रही है। इसमें 10 साल तक जेल और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। 2 महीने में जांच और 3 महीने में ट्रायल पूरा करने का प्रस्ताव है। विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना सुनवाई का प्रावधान होगा।
➡दिल्ली: संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। आज केंद्र सरकार कई विधेयक पेश करेगी। सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। पेपर लीक मामलों में FTC कोर्ट का प्रस्ताव है। पेपर लीक मामलों में रोज सुनवाई और 3 महीने में ट्रायल पूरा करने का प्रावधान है। जांच 2 महीने के भीतर पूरी करनी होगी। 10 साल सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है।
➡कौशाम्बी: कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। घटना सैनी के अजुहा अंबर ढाबा के पास की है।
➡दिल्ली: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में CJP ने पोस्ट किया है। CJP ने कहा कि यह शिक्षा को कुचलने जैसा फैसला है। देश के लिए यह कतई सही नहीं होगा। देश में 20 स्कूल रोजाना बंद हो रहे हैं। CJP ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार कर आदेश वापस लेने की मांग की है।
➡ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। फोन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। लूटा गया फोन और चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर हापुड़ और बुलंदशहर में भी मुकदमे दर्ज हैं।
➡ललितपुर: मां और बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डेढ़ और 3 वर्षीय मासूम बच्चों की भी मौत हुई है। घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हादसा और सुसाइड दोनों एंगल पर जांच जारी है। घटना धौर्रा रेलवे स्टेशन की है।
➡टिहरी: भाजयुमो की टिहरी मंडल अध्यक्ष पद से मणिका राणा को हटा दिया गया है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जाने के बाद कार्रवाई की गई। मणिका राणा को रातों-रात पद से हटा दिया गया। मणिका ने प्रोटेस्ट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और रील्स बनाई थीं। उन्होंने शिक्षा सुधार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना भी की थी।
➡दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नाम से वायरल नोटिस को भ्रामक बताया गया है। पुलिस ने FRS सिस्टम से पहचान की खबर को फर्जी बताया है। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की खबर गलत बताई गई है।
➡लखनऊ: भारत-नेपाल सीमा बहराइच में अवैध कॉल सेंटर मामले की जांच तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर मामले में ATS ने समीर बाबू को 5 दिन की रिमांड पर लिया है। क्रिप्टो करेंसी लेनदेन और मददगारों की तलाश जारी है। चीन, दुबई और वियतनाम से क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपी केरल के मल्लपुरम का रहने वाला है।
➡कन्नौज: आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। डीसीएम ने युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। युवक सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। चालक फरार हो गया। लोगों ने शव सड़क पर रख दिया। घटना तिर्वा क्षेत्र के बछज्जापुर के पास की है।
➡संतकबीरनगर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टीनशेड में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, पोता और नाती शामिल हैं। हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
➡लखनऊ: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में हुए हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बोट हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।
➡दिल्ली: सोशल मीडिया पर E-20 जनता पार्टी का अभियान शुरू हुआ है। नई पार्टी के नाम से सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के बीच नई राजनीतिक पहल की चर्चा तेज है। विपक्षी नेताओं से E-20 मुद्दा उठाने की मांग की गई है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी से मुद्दा उठाने की मांग की गई है।
➡रामपुर: दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर हादसा हुआ है। डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
➡बरेली: शिक्षक और पुलिसकर्मियों को पीटने वाले छात्र संजय को गिरफ्तार किया गया है। छात्र ने पहले टीचर और बाद में पुलिसकर्मियों को पीटा था। आरोपी छात्र ने चौकी फूंकने की धमकी भी दी थी। शिक्षक की तहरीर पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामला बहेड़ी थाना के नारायण नगला चौकी का है।
➡बरेली: यूक्रेन में भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज पर हमला हुआ है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज ‘एमवी एजीएन रैग्नर’ पर हमला हुआ। बरेली का रहने वाला युवक दीपक लापता है। दीपक का परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। दीपक कुमार गुप्ता सहित दो भारतीय लापता हैं।
➡गाजियाबाद: आशिक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। रिजवाना की हत्या एकतरफा प्रेम के चलते हुई। आरोप है कि फैजान ने साथ जाने से मना करने पर हत्या की। 4 साल के बेटे के सामने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना गाजियाबाद के लोनी की है।
————————————————————————————

More Stories
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*
नई दिल्ली27जुलाई26*🕎धर्मेंद्र प्रधान को BJP संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी..!!*