लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ: ठाकुरगंज में बेडरूम में 7 फीट का अजगर निकल आया। परिवार ने डायल-112 और वन विभाग से मदद की गुहार लगाई। परिवार ने अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया। सुबह वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।
➡लखनऊ: 1090 चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। जंतर-मंतर आंदोलन की कामयाबी पर जश्न मनाया जा रहा है। अलग-अलग संगठनों के लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। कुछ देर बाद छात्र खुशी जाहिर करेंगे। 1090 चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
➡आगरा: करोड़ों की GST चोरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना ताजगंज क्षेत्र से 4 आरोपियों को दबोचा गया है। अतुल, विवेक, मनीष और मोहित गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी फर्जी E-वे बिल से पंजाब तक स्क्रैप भेजते थे। GST-Income Tax चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। टैक्स चोरी के पूरे सिंडिकेट की जांच की जा रही है। कार्रवाई थाना लोहामंडी पुलिस ने की है।
➡मैनपुरी: अनियंत्रित दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती सहित 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना कुरावली क्षेत्र के ग्राम नोगांव की है।
➡अम्बेडकरनगर: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। अनियंत्रित पिकअप कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाका पुलिस राहत बचाव में जुटी है। घटना कटका क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद की है।
➡रायबरेली: महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम से आरोपी की पीड़िता से जान पहचान हुई थी। आरोपी पीड़िता के एडिट वीडियो पति को भेजता था। आरोपी मो. अहमद महाराष्ट्र का निवासी है। गुरबख्शगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
➡सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी गय्यूर राणा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने का आरोप है। नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता का दो बार गर्भपात कराने का आरोप भी लगा है। पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सरसावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
➡बाराबंकी: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना ही होगा। गोप ने आरोप लगाया कि सरकार ने संविधान को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की हर हाल में रक्षा करनी होगी। बयान जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
➡सहारनपुर: कांवड़ यात्रा से होजरी उद्योग गुलजार हो गया है। कांवड़ सीजन शुरू होते ही कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बच्चों की कांवड़ ड्रेस की मांग में इजाफा हुआ है। 50 से 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। AI और कंप्यूटर से आकर्षक डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं।
➡झांसी: सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज झांसी पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। ऋतेश्वर ने कहा कि गुंडागर्दी और भय का माहौल समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी कुशल प्रशासक भी साबित हुए हैं।
➡रायबरेली: महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम से हुई जान पहचान के बाद आरोपी पीड़िता के एडिट वीडियो पति को भेजता था। आरोपी मो. अहमद महाराष्ट्र का निवासी है। गुरबख्शगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
➡बस्ती: भैंस नहलाने गया युवक नदी में डूब गया। युवक की पहचान श्याम प्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। भैंस के नदी पार जाने पर वह वापस लाने के लिए कूदा था। गहरे पानी में जाने से युवक डूब गया। पुलिस, नायब तहसीलदार और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रुधौली थाना क्षेत्र की कठिनइया नदी की है।
➡कानपुर: दिनदहाड़े महिला पर हमला करने के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर जुलूस निकाला। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा का है।
➡उधमसिंह नगर: रुद्रपुर में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती से 3 युवकों ने सामूहिक रेप किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
➡मेरठ: फलावदा में थानेदार पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। थानेदार पूनम जादौन की अभद्रता से व्यापारी नाराज हैं। कुछ दिन पहले ही थानेदार का फलावदा ट्रांसफर हुआ था। नाराज व्यापारियों ने थाने में विरोध-धरना किया। थाने के अंदर भी अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने मामला संभाला। मामला मेरठ के पैठ बाजार का है।
➡सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वांछित आरोपी फैक्ट्री मालिक हसन गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हसन गाजियाबाद का रहने वाला है। उस पर लाइसेंस से अधिक विस्फोटक रखने का आरोप है। प्रतिबंधित पटाखे बनाने का भी गंभीर आरोप है। आरोपी को दूधला-गंगोह रोड से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तारी गंगोह थाना पुलिस ने की है।
➡लखीमपुर: नीली-लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हुई है। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मामला खीरी थाना क्षेत्र के ओयल का है।
➡दिल्ली: वसंत कुंज के नांगल देवत में दर्दनाक हादसा हुआ है। खुले नाले में कार गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक यशवेंद्र भारतीय सेना के अधिकारी के बेटे थे। वह अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही भारत लौटे थे। हादसे के वक्त कार में महिला मित्र भी मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।
➡बरेली: छात्र की हिंदूवादी नेता द्वारा पिटाई के मामले में जांच और केस दर्ज करने की मांग की गई है। छात्र आयुष रंजन जंतर-मंतर से प्रोटेस्ट कर वापस लौट रहा था। गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित पर मारपीट का आरोप है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। छात्र फरीदपुर क्षेत्र के कस्बे का निवासी है।
➡कासगंज: जुए और सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्रोन से जुआरियों की तलाश की। जुआ रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मामला सदर कोतवाली के नोरथा गांव का है।
➡झांसी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झांसी पहुंचे। वह अल्प प्रवास पर झांसी आए हैं। उन्होंने विधायकों और महापौर से मुलाकात की। निवाड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। झांसी के बाद सागर होते हुए भोपाल जाएंगे। उन्होंने PM मोदी और CM योगी के काम की तारीफ की।
➡गाजियाबाद: किरायेदार ने मकान मालिक के घर में चोरी की। पुलिस ने 25 से 30 लाख रुपये के चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी का सारा माल पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है।
➡मुरादाबाद: पीली कोठी क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों पर गुंडई का आरोप लगा है। धार्मिक नारे लगाने के लिए दबाव बनाने और दुकानदार युवक को पीटने का आरोप है। हिंदू संगठन के लोग कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीली कोठी की है।
➡चित्रकूट: हिस्ट्रीशीटर शिवम पटेल उर्फ शिब्बू गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 2 किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। वह लूट के मुकदमे में भी वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी अरवारा मोड़ से हुई। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है।
➡झांसी: गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। SBI बैंक के नीचे से कार्य करते समय हादसा हुआ। विस्फोट के बाद बैंक के अंदर कीचड़ और मलबा भर गया। बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस और संबंधित विभाग जांच में जुटे हैं। मामला झांसी के रक्सा थाना इलाके का है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान