July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ26जुलाई26*उदघाट्न के 14 दिन बाद ही धंस गई लखनऊ - कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क , उन्नाव में दो जगह बनें गड्ढे*

लखनऊ26जुलाई26*उदघाट्न के 14 दिन बाद ही धंस गई लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क , उन्नाव में दो जगह बनें गड्ढे*

लखनऊ26जुलाई26*उदघाट्न के 14 दिन बाद ही धंस गई लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क , उन्नाव में दो जगह बनें गड्ढे*

लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब 30 फिट सड़क धंस गई। इसका उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था और दो जगह सड़क धंस गई । उन्नाव से लखनऊ की ओर जाने पर कोरारी के पास सड़क धंसने से लंबी – लंबी नालियां बन गई और उनमें पानी भर गया है। इसी लेन पर बनी टोल प्लाजा के एक किलोमीटर पहले भी करीब 8 फिट सड़क धंसी है । निर्माण एजेंसी ने यहां मरम्मत शुरू करा दिया है। वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए बैरीकेडिंग की गई है । बनी टोल प्लाजा के पास अभी इसकी मरम्मत शुरू नहीं हुई है। इससे पहले अलग – अलग स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी बहने का मामला सामने आया था। अचलगंज के पास पहुंच मार्ग भी धंस चुका है। जगह – जगह पैचिंग के चलते यह सड़क सुगम नहीं है। पुल और पुलिया के एक्सपेंशन ज्वाइंट पर वाहन पहुंचते ही जर्क महसूस होता है।

Taza Khabar