July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा(उत्तर प्रदेश)25जुलाई26*बाँदा में कांग्रेसियों ने कैंडिल मार्च निकाला

बांदा(उत्तर प्रदेश)25जुलाई26*बाँदा में कांग्रेसियों ने कैंडिल मार्च निकाला

बांदा(उत्तर प्रदेश)25जुलाई26*बाँदा में कांग्रेसियों ने कैंडिल मार्च निकाला

बांदा(उप्र), कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देश पर आज शाम 06:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा से महेश्वरी देवी मंदिर चौक होते हुए नगरपालिका परिषद बांदा तक कैंडल मार्च कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि “ये देश के छात्रों की जीत है, क्योंकि वही हिंदुस्तान का भविष्य हैं। देश का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार, अयोग्यता और बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक बन चुके थे। उनका जाना पहला कदम है, लेकिन लड़ाई अभी बाकी है।
अब दो मांगें और पूरी होनी चाहिए:
• छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
• नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगें
लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत है।
यह संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि न्याय, जवाबदेही और जनता के अधिकारों की लड़ाई है।
जब तक जनता के सवालों का समाधान नहीं होगा, तब तक हमारी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद होती रहेगी।”
इस अवसर पर 🕯️ कैंडल मार्च कार्यक्रम में पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, जिला सचिव भईयालाल पटेल, हेमन्त कुमार वर्मा, सीमा बाबी, रेनू शर्मा, आरती, बाबूराम यादव, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, राजबहादुर गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, इरफान खान सभासद, ईशू फैज खान युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट जिला प्रवक्ता, राजेश गुप्ता जिला वक्ता, कैलाश बाजपेई, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, कुलदीप, शिवा, खालिद नियाजी सर्वेश कुमार गुप्ता, एडवोकेट, इस्लाम भाई, वीरेन्द्र धुरिया, सुखदेव गांधी, सैय्यद वारिस अली सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Taza Khabar