July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25जुलाई26*ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में दिया गया मांगपत्र

अयोध्या25जुलाई26*ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में दिया गया मांगपत्र

अयोध्या25जुलाई26*ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में दिया गया मांगपत्र

तीन दिन में समाधान न होने पर होगा धरना

भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में एकता महिला स्वयं सहायता समूह कोटरा रुदौली की अध्यक्ष सुनीता देवी ने मांग पत्र उप जिलाधिकारी रुदौली को संबोधित तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता को सौंपा है।
श्रीमती सुनीता देवी ने मांगपत मांग के माध्यम से कहा है कि ग्राम पंचायत कोटरा में दिनांक 21/7/26 को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक रुदौली व ए डी ओ पंचायत रुदौली व ए डी ओ आईएसबी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें दो स्वयं सहायता समूह क्रमशः एकता महिला स्वयं सहायता समूह व मां कोटहीन भवानी महिला स्वयं सहायता समूह के मध्य चुनाव हुआ।चुनाव में एकता समूह को 266 मत व कोटहीन भवानी स्वयं सहायता समूह को 184 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार मतों के आधार पर एकता महिला स्वयं सहायता समूह कोटरा को विजय घोषित करके कहा गया कि दिनांक 22.7.2026 को अभिलेखों के साथ विकासखंड रुदौली में उपस्थित हों।पीड़ित का आरोप है कि दिनांक 227.2026 को जब ब्लॉक आए तो एसडीओ आईएसबी भगवान दीन द्वारा बताया गया कि अब प्राप्त मतों की ग्रेडिंग होगी उसके बाद प्रस्ताव दिया जाएगा। तभी से निरंतर दौड़ा रहे हैं अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गति 18/8/2025 को भी मतदान कराया गया था जिसमें भी एकता स्वयं सहायता समूह की विजय हुआ था लेकिन लाइसेंस नहीं दिया गया।सुनीता देवी ने कहा है कि यदि तीन दिवस में समस्या का समाधान करते हुए लाइसेंस नहीं दिलाया गया तो एकता महिला स्वयं सहायता समूह कोटरा व अन्य ग्रामवासी विकासखंड रुदौली में दिनांक 29.7.2026 को धरना पर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराके कार्यवाही की जाएगी।

Taza Khabar