मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे से कुछ जगह से कलेक्ट किया हुआ सोना बस से हुआ गायब*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा “*दिनाँक 24.07.2026 थाना हाईवे* में अभी कुछ देर पहले यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम गौरव है, मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, एक कंपनी में काम करता है और उसके द्वारा कंपनी से प्राप्त कुछ सोना, जो कि कुछ यहाँ से कलेक्ट किया गया था। मथुरा में विभिन्न जगहों से लगभग 550 ग्राम लेकर के एक बैग में जा रहा था । वह जब *गोवर्धन चौराहे* पर पहुँचा तो उसके एक परिचित, जो कि राजस्थान रोडवेज में बस चालक है, उसके साथ वह बस में बैठ गया । रोडवेज बस में ड्राइवर के बगल में बैठा हुआ था और उसने अपना बैग बगल में रख दिया था। इसी बीच एक व्यक्ति आकर के वह बैग लेकर के चला गया । जब उसे आभास हुआ तो उसने हल्ला किया और बस ड्राइवर ने कुछ दूर तक उस व्यक्ति का, जो कि मोटरसाइकिल सवार अपने साथियों के साथ भाग रहा था, का पीछा किया और उसके कुछ दूर आगे जाने के बाद वह नहीं दिखे तो बस ड्राइवर के द्वारा उसे उतार दिया गया और उसने अपने कंपनी के साथियों और फिर पुलिस को सूचना दी । इस सूचना पर *पुलिस द्वारा पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर लिए गए हैं।* तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। फुटेज के आधार पर हम लोगों को लीड्स मिली हैं जिस पर हमारी टीम काम कर रही है। शीघ्र ही इस घटना का अनावरण सुनिश्चित किया जाएगा।”
*बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।*

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*