*मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर लाठी-ड़ण्डों व सरिया से वादी के परिवारीजनों के साथ मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर देना व जान से मारने की धमकी देना व ईलाज के दौरान वादी के पिता रामगोपाल की मृत्यू हो जाने के प्रकरण में मा0 न्यायालय द्वारा प्रत्येक अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20-20 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना हाईवे जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-553/2018 147/148/149/323/325/304/506 भा0द0वि0 में आज दिनांक 23.07.2026 को मा0 न्यायालय मा0 न्यायालय एडीजे/एफटीसी-02 मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 01.संजय पुत्र किशोरी 02.जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र किशोरी 03.नरेन्द्र पुत्र तुलाराम 04.कपिल पुत्र किशोरी 05.किशोरी पुत्र ठकुरी 06.सुनील उर्फ सुशील पुत्र शंकर 07.अवधेश पुत्र रमनी निवासीगण अडूकी थाना हाईवे जनपद मथुरा प्रत्येक अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20-20 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*