July 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: यूपी में भारी बारिश को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। जनहानि, पशु हानि और आर्थिक नुकसान का आकलन किया जाएगा। अफसर पीड़ित परिवारों से लगातार संवाद रखें। सीएम ने आकाशीय बिजली के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने और अतिवृष्टि में नदी-जलाशयों से दूर रहने की अपील की है। कई जिलों में नदियां चेतावनी निशान से ऊपर बह रही हैं।

➡बहराइच: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे की आशंका जताई जा रही है। घटना थाना पयागपुर क्षेत्र की है।

➡ललितपुर: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने 3 बाइक सवारों को रौंद दिया। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हुई है। हादसा सदर कोतवाली के हाईवे रोड़ा गांव में हुआ।

➡बरेली: मां से परेशान होकर युवक राजीव ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया और वायरल किया। घटना बहेड़ी क्षेत्र के मुड़िया टोल प्लाजा के पास की है।

➡दिल्ली: नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दुकानदारों से अपील की है। कॉनॉट प्लेस की दुकानें और रेस्टोरेंट शाम 6.30 बजे तक बंद रखने की अपील की गई है। दुकानों की सुरक्षा को देखते हुए बंदी का फैसला लिया गया है।

➡संभल: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक काटकर पार्ट्स बेचता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला रजपुरा थाना क्षेत्र का है।

➡संभल: पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी केस में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। मामला रजपुरा थाना क्षेत्र का है।

➡रामपुर: आजम खां के घर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे पहुंचे। उन्होंने आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की।

➡औरैया: ट्रक छोड़ने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ट्रक मालिक ने मालखाना इंचार्ज इंद्रेश पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के ऑर्डर और रिलीज ऑर्डर के बाद भी ट्रक नहीं छोड़ने का आरोप है। रुपये न देने पर कई दिनों तक टहलाने की बात कही गई है। मामला बढ़ने पर पुलिस ने ट्रक रिलीज कर दिया। SP अभिषेक भारती ने मामले का संज्ञान लिया है। अजीतमल कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह का तबादला कर दिया गया है।

➡देवरिया: 2 अवैध तमंचों के साथ आरोपी सुनील यादव गिरफ्तार हुआ है। सोनूघाट-महुआनी लिंक रोड से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 315 बोर के 2 देशी तमंचे बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस ने की है।

➡अम्बेडकरनगर: कई लाख रुपये के गहनों की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। जेवरात पर ऑफर का लालच देकर दो महिलाओं ने कई महिलाओं के गहने ठग लिए। महिलाएं कई लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गईं। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर का है।

➡लखनऊ: सीएम योगी ने ललितपुर हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

➡मैनपुरी: बेटी की बारात न चढ़ने देने की धमकी का मामला सामने आया है। दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने SP से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 25 जुलाई को बेटी की बारात आनी है। गांव के दिनेश, कमलेश और सूरज पर आरोप लगाए गए हैं। मामला औंछा क्षेत्र के ग्राम दौली खिरिया का है।

➡देवरिया: भरण-पोषण वारंट में वारंटी गिरफ्तार हुआ है। कुवर प्रताप को घर से पकड़ा गया। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कार्रवाई भलुअनी पुलिस ने की है।

➡झांसी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। भगवंतपुरा में 230 जोड़ों की शादी हुई। गुरसराय में 87 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वधू के खाते में 35 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

➡बस्ती: राज्य महिला आयोग सदस्य बबीता सिंह चौहान ने छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में बयान दिया है। उन्होंने डिंपल यादव का छात्रों से मिलना सही बताया, लेकिन राजनीति करने के तरीके को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे तैयारी करें और पेपर लीक हो जाए, यह गलत है। बबीता ने विपक्ष पर बच्चों के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया।

➡बलिया: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत मामले में विधायक केतकी सिंह ने FIR की मांग की है। उन्होंने लापरवाह विद्युत कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। जर्जर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हुई थी। विधायक ने एकमात्र बची बेटी के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन से मुआवजा देने की बात कही। घटना टक्करसन उपकेंद्र शाहपुर गांव की है।

➡गोरखपुर: बाढ़ खंड कार्यालय में हंगामा हुआ। अधिशासी अभियंता पर हमला किया गया। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक बवाल हुआ। मारपीट की घटना CCTV में कैद हुई है। हेलमेट पहने युवक ने थप्पड़ मारे। कई लोगों ने मिलकर मारपीट की। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोप क्लर्क और उसके साथियों पर लगा है। सस्पेंड क्लर्क पर हमला कराने का आरोप है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

➡उन्नाव: डीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाई। परियर गंगाघाट पहुंचकर डीएम ने धीमे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई। ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने 4 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

➡अमरोहा: इंटर कॉलेज के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के देहरी गुर्जर का है।

➡सहारनपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है। कांवड़ मार्ग को सब-सेक्टर में बांटा गया है। पूरे मार्ग को 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब-सेक्टर में बांटा गया है। SSP ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हैं। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

➡अमरोहा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला। GRP पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना जोया रोड फ्लाईओवर के नीचे की है।

➡आगरा: मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान ढह गया। हादसा ग्राम पंचायत अहारन के गांव कटका में हुआ। परिवार सुरक्षित है, लेकिन घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की गई है। मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है।

➡कानपुर: नजरबंद कांग्रेस नेता ने घर के बाहर प्रदर्शन किया। नजरबंदी के विरोध में खुद को जंजीर से जकड़ लिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। विकास अवस्थी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार तानाशाही कर रही है।
————————————————————————————

————————————————————————————–

Taza Khabar