मुजफ्फरनगर22जुलाई26*पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर: थाना नई मंडी पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिलाजुड्डी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओसामा पुत्र अहमद हसन निवासी ग्राम तेवड़ा, थाना ककरौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले में थाना नई मंडी पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा
सतना22जुलाई26: प्राइवेट एंबुलेंस चालक मचा रहे धमाचौकड़ी, मरीजों से खुलेआम दलाली का खेल*
नई दिल्ली22जुलाई26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*