मथुरा 19 जुलाई 26* पुलिस कर्मियों को मिलेगी-संयम,संवेदनशीलता,भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण विकसित करना और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा आगामी मुड़िया पूनों मेला (23-30 जुलाई 2026) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार के निर्देशानुसार, सुरेश चंद्र रावत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में 20 जुलाई 2026 को राधे सेवा सदन, गोवर्धन में पुलिस बल के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला मेला क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के सम्बन्ध में आयोजित की जाएगी। इस सत्र में सेक्टर पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी भाग लेंगे। विशेषज्ञ वक्ताओं तथा चिकित्सकों द्वारा उन्हें भीड़ नियंत्रण, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक दृष्टिकोण, प्राथमिक उपचार और सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*
नई दिल्ली21 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
उत्तर प्रदेश21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………!!*