मथुरा 18 जुलाई 26 थाना मगोर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर चैनपुर मे फायरिंग से दो लोग घायल*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *”कल दिनांक 17.07.2026 की रात करीब 8:00 – 8:30 बजे के करीब ग्राम शाहपुर चैनपुर थाना मगोर्रा क्षेत्रांतर्गत महेश और राजू में धान की रोपाई को लेकर कहासुनी हुई। वहीं विकास ने आकर महेश को धक्का दे दिया। यही बात महेश ने अपनी पत्नी सरोज और गोपाल को बताई। गोपाल और सरोज मौके पर आए। इसी दौरान विकास ने कहासुनी के दौरान उन पर फायर कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मेरे द्वारा गाँव में जाकर घटना के संबंध में जानकारी की गई, तो ज्ञात हुआ कि विकास के द्वारा सरोज पर फायर किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि इनके चेहरे पर जो लाल निशान हैं, वह गनपाउडर के निशान हैं,तहरीर अप्राप्त है, तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”*

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*