February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा05फरवरी*नरायनपुर मांझा गांव में निकले तीन अजगर,ग्रामीण भयभीत*

गोण्डा05फरवरी*नरायनपुर मांझा गांव में निकले तीन अजगर,ग्रामीण भयभीत*

गोण्डा05फरवरी*नरायनपुर मांझा गांव में निकले तीन अजगर,ग्रामीण भयभीत*

कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में शनिवार को एक साथ निकले तीन अजगरों को देखकर ग्रामीण काफी भयभीत हो उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम नरायनपुर मांझा के पूरे अंगद पुरवा में बने शिव मन्दिर के बगल में एक साथ तीन अजगर दिखायी पड़े, जिसमें एक बड़ा विषैला अजगर व उसके साथ दो छोटे अजगर निकले। जिन्हें देखते हुये ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गये। उक्त संबंध में ग्रामीणों द्वारा वन दरोगा से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बता रहा था। जिससे उनसे सम्पर्क नहीं किया जा सका।

Taza Khabar