July 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99.660 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो जब्त*

पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99.660 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो जब्त*

पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99.660 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो जब्त*

मोहम्मद इरफ़ान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार*
पूर्णिया पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। *बायसी थाना पुलिस* ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए *99.660 लीटर विदेशी शराब* के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

*कैसे हुई गिरफ्तारी*
*16.07.2026* को बायसी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक टेम्पो *रजि. नं. BR11M0829* दालकोला की तरफ से शराब लेकर बायसी की ओर आ रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तुरंत छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस बल के साथ *बायसी पूरब चौक* के पास *दालकोला चेकपोस्ट* की ओर आने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान संदिग्ध टेम्पो चालक पुलिस को देखकर टेम्पो घुमाकर भागने लगा। लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
*टेम्पो से बरामद हुआ भारी मात्रा में शराब*
पकड़े गए टेम्पो की तलाशी में पुलिस ने अंदर से *कुल 99.660 लीटर विदेशी शराब* और *1 मोबाइल फोन* बरामद किया।
इस मामले में पुलिस ने *चन्द्रभूषण राय उर्फ काली राय*, उम्र 38 वर्ष, पिता स्व. अशोक राय, सा. महबूब खान टोला, थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया है।
*आगे की कार्रवाई जारी*
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस शराब तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
बायसी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Taza Khabar