पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *धमदाहा पुलिस की बड़ी सफलता: 45 ग्राम स्मैक के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में *धमदाहा थाना पुलिस* ने बड़ी कार्रवाई करते हुए *45 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर* के साथ एक तस्कर को धरदबोचा।
*गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई*
*16.07.2026* को धमदाहा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि *ग्राम धमदाहा से उत्तर स्थित मिथिलेश चौधरी की बांसवाड़ी* के पास कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद *वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया* के निर्देश पर *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा* के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
*मधुपुरा का तस्कर गिरफ्तार*
छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से *मो. नवाब*, उम्र 30 वर्ष, पिता मो. जलील साह, सा. उदाकिशुनगंज, थाना उदाकिशुनगंज, जिला मधुपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से *कुल 45 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर* बरामद किया गया।
*आगे की जांच जारी*
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
धमदाहा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
कौशाम्बी17जुलाई26*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन*
सहारनपुर17जुलाई26*99.06 प्रतिशत के साथ अर्नव जैन का शानदार प्रदर्शन, सहारनपुर का बढ़ाया गौरव
गाजियाबाद17जुलाई26*गाजियाबाद को ₹868 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा अब मेरी गारंटी*