July 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16जुलाई26*सोनम वांगचुक के 18 दिन से चल रहे अनशन को समाप्त करवाने की अपील-संजय गुप्ता

लखनऊ16जुलाई26*सोनम वांगचुक के 18 दिन से चल रहे अनशन को समाप्त करवाने की अपील-संजय गुप्ता

लखनऊ16जुलाई26*सोनम वांगचुक के 18 दिन से चल रहे अनशन को समाप्त करवाने की अपील-संजय गुप्ता

लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक

लखनऊ*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मशहूर पर्यावरणविद, वैज्ञानिक एवं शिक्षक सोनम वांगचुक के 18 दिन से चल रहे अनशन को समाप्त करवाने की अपील की

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी नागरिकों से सच्चे और अच्छे कार्य करने वाले लोगों का सहयोग करने की अपील की

यदि सही कार्य करने वाले लोगों का सहयोग एवं समर्थन नहीं किया जाएगा तो सही कार्य करने वालों का मनोबल टूटेगा :संजय गुप्ता

वैज्ञानिक, शिक्षक, पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से भी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपना अनशन समाप्त करने की अपील की

देश के मशहूर पर्यावरणविद् वैज्ञानिक एवं शिक्षक श्री सोनम वांगचुक द्वारा जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से लगातार किए जा रहे अनशन को समाप्त कराने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील की
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपनी अपील में कहा लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है श्री सोनम वांगचुक देश के छात्रों के हितों की रक्षा के लिए अनशन कर रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार को संज्ञान लेकर उचित सकारात्मक कदम उठाने चाहिए तथा उनका अनशन तुड़वाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा समाज के लिए अच्छे कार्य करने वाले लोगों के साथ सभी को सहयोग करना चाहिए एवं उनकी आवाज में अपनी आवाज मिलानी चाहिए यदि ईमानदार और अच्छे लोग का सहयोग नहीं किया गया तो आगे चलकर कोई आवाज नहीं उठायेगा जो कि देश के लिए शुभ संकेत नहीं होंगे
तथा अच्छे लोगों का मनोबल टूटेगा
उन्होंने सभी नागरिकों से भी किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अच्छे कार्य करने वालों को सहयोग करने की अपील की

संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

Taza Khabar