July 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, LDA में जनता अदालत का आज होगा आयोजन, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी सुनवाई, विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में आयोजन, शिकायतों का मौके पर किया जाएगा निस्तारण, LDA वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आयोजन

➡लखनऊ, 4 से 5 दुकानों में आग लगने की सूचना, मौके पर 7 दमकल की गाड़ियां पहुंची, आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी, आईआईएम रोड पर स्थित है दुकानें

➡अयोध्या, राम मंदिर धन गबन मामले से जुड़ी खबर, ट्रस्ट ने दबाई असली रकम, बरामद ढाई-तीन करोड़, SIT को बताया सिर्फ 80 लाख का गबन, बरामदगी ₹80 लाख नहीं, ₹2.5-3 करोड़- सूत्र, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुद ही बरामद किया, SIT को जानबूझकर सिर्फ एक-तिहाई रकम बताई- सूत्र, ताकि बड़ी रकम उजागर होने पर सवाल न खड़े हों- सूत्र, ‘ट्रस्ट पदाधिकारियों ने CCTV के जरिए संदिग्धों को पकड़ा’, इसका जिक्र एसआईटी ने भी अपनी रिपोर्ट में किया है, बाकी रकम बरामद कर पूरे मामले को दबाना मकसद, करीब हफ्तेभर अंदरखाने सेटलमेंट की कोशिशें चलीं, कुल चोरी ₹5 करोड़ से ज्यादा हो सकती है- सूत्र

➡झांसी, थानों के लिए ई-मालखाना पोर्टल का शुभारंभ, कानपुर जोन की ADG अनुपम ने किया शुभारंभ, IG झांसी रेंज और SSP झांसी मौजूद रहे

➡झांसी, उपनिरीक्षक एपी कमलेश कुमार का निधन, झांसी पुलिस लाइन में तैनात थे उपनिरीक्षक, तबीयत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, राजकीय सम्मान और शोक सलामी संग अंतिम विदाई

➡दिल्ली, जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग याचिका, सोनम वांगचुक को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर आज होगी सुनवाई, केंद्र और दिल्ली सरकार से कोर्ट ने जवाब मांगा, लगातार अनशन पर बैठे हैं सोनम वांगचुक

➡दिल्ली, किसान नेता राकेश टिकैत आज जंतर मंतर पहुंचेंगे, सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचेंगे, विपक्ष के भी कई नेताओं अपना समर्थन दिया है

➡दिल्ली, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आज जाएंगे त्यागराज स्टेडियम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्य का जायजा लेंगे, वर्षा जल संचयन प्रणाली की प्रगति की समीक्षा करेंगे

➡बहराइच, अवैध चरस संग नेपाली तस्कर अरेस्ट, 1 किलो 586 ग्राम अवैध चरस बरामद, 1 करोड़ बताई जा रही चरस की कीमत, SSB और पुलिस की संयुक्त टीम का एक्शन, नेपाली तस्कर को पुलिस ने जेल भेजा, थाना रूपईडीहा के नेपाल बॉर्डर का मामला

➡बहराइच, 2.18 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर अरेस्ट, अवैध गांजे की कीमत लाखों में है, इकौना मार्ग से तस्कर अरविंद गिरफ्तार, पयागपुर इलाके के इकौना मार्ग का मामला

➡रामपुर, जौहर विश्वविद्यालय के गेट पर लगा बोर्ड, बोर्ड पर लिखा- “यह आम रास्ता है”, PWD ने मुख्य द्वार पर लगाया बोर्ड, जौहर विश्वविद्यालय में हलचल तेज, गेट खुलने पर अब रहेगी सबकी निगाहें

➡रायबरेली, आज जिले में बंद रहेंगे नर्सिंग होम व क्लीनिक, IMA जिला अध्यक्ष डॉ संजीव जायसवाल की घोषणा, डॉ अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में बंदी, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था, दो डॉक्टर समेत 5 पर दर्ज करवाया था मुकदमा

➡रायबरेली, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, टक्कर से घायल युवक की मौत, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मृतक जमशेद गदागंज का निवासी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जगतपुर क्षेत्र के जोगमगदीपुर अंडरपास की घटना

➡रायबरेली, दबंगों ने बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल तीनों युवक सीएचसी में भर्ती, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, ऊंचाहार क्षेत्र के कैथवल गांव की घटना

➡झांसी, महिला यात्री की महिला टीटीई से मारपीट, मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान मारपीट, झांसी स्टेशन पर RPF, GRP ने गिरफ्तार किया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

➡गाजियाबाद, बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, परिवार के प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद, नशे में पिस्टल से मारी दो गोलियां, अस्पताल में घायल पिता ने तोड़ा दम, घटना के बाद आरोपी निखिल नेहरुआ फरार, 2018 में छोटे भाई को भी मारी थी गोली, पुलिस की 4 टीमें गठित, तलाश जारी, मोदीनगर थाना क्षेत्र की घटना

➡दिल्ली, सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर किया पोस्ट, दिल्ली नगर निगम में भाजपा की विजय- CM, 12 में से 10 ज़ोन में भाजपा की विजय- CM, ‘सुशासन, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर’

➡आगरा, किसान के पाइपों में लगाई आग, अज्ञात पर आग लगाने का आरोप, पीड़ित किसान ने थाने में दी तहरीर, चित्रहाट थाने के रानीपुरा का मामला

➡दिल्ली, 49 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, दोषी ठहराए गए पांच लोगों को किया बरी, यूपी के गोंडा में हुई हत्या के मामले में फैसला, FIR भेजने में देरी, जांच में गड़बड़ी मुख्य कारण, ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ का फैसला

➡दिल्ली, आज कांग्रेस संसदीय दल की अहम बैठक, सोनिया गांधी के आवास पर बैठक होगी, सुबह 10 बजे होगा बैठक का आयोजन, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल, साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदगण जाएंगे, मानसून सत्र की रणनीति पर होगा मंथन, 20 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र

➡मिर्जापुर, सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत, टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, सो रहे परिवार के 3 लोगों की हुई मौत, सड़क हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर, अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन का मामला

➡सीतापुर, APTC कमांडेंट के फॉलोअर के सुसाइड का मामला, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर मृतक शैलेन्द्र के गांव पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे राकेश राठौर, कमांडेंट शोगुन गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, परिजनों ने कमांडेंट पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप, खैराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर चिलवारा धरना जारी

➡अलीगढ़, सड़क पर खड़े ट्रॉली में घुसी अनियंत्रित बाइक, बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक घायल, पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जवां थाना के अनुपशहर रोड की घटना

➡कानपुर, चौबेपुर पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, बदमाश शाहनवाज व मुबीन गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे, कारतूस, गोकशी उपकरण बरामद, चौबेपुर क्षेत्र के जादेपुर गांव की घटना

➡मुजफ्फरनगर, नेशनल हाईवे पर कावड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, SP सिटी अमृत जैन का कांवड़ मार्ग निरीक्षण, गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों से की बातचीत

➡मुज़फ्फरनगर, कांवड़ियों और कार सवार में कहासुनी, गाड़ी साइड से निकलने पर हुआ विवाद, आधा दर्जन कांवड़ियों ने गाड़ी तोड़ी, सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, तोड़फोड़ करने वालों में अधिकतर नाबालिग, पुरकाजी कस्बे के खादर तिराहे का मामला

➡आगरा, राज्यसभा सांसद नवीन जैन का विरोध, बाल्मीकि समाज की पंचायत में विरोध, सांसद के पोस्टरों पर जूते-चप्पल बरसाए, भाजपा कार्यकर्ता का सांसद पर आरोप, अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पोस्टर पर जूते बरसाने का वीडियो वायरल

➡मुजफ्फरनगर, शिकायत पर फर्जी अस्पतालों पर छापेमारी, चिकित्सा विभाग टीम ने नर्सरी-OT सीज की, टीम में 2-2 डिप्टी CMO, पुलिस रही मौजूद, CCTV कैमरे का DVR अपने कब्जे में लिया, बुढ़ाना थाने के मुजफ्फरनगर मार्ग का मामला

➡आगरा, FSDA की दो डेयरियों पर बड़ी छापेमारी, FSDA की खान, महबूब डेयरी पर कार्रवाई, दूध और घी के नमूने जांच को भेजे, करीब 6 लाख का 10.50 क्विंटल घी जब्त, खान डेयरी में मिली गंदगी, नोटिस जारी, कागारौल क्षेत्र के नगला हीरा सिंह का मामला

————————————————————————————