July 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या15जुलाई26*इंतजार ख़त्म, 24 जुलाई को संपन्न होगा रुदौली विधानसभा का मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम

अयोध्या15जुलाई26*इंतजार ख़त्म, 24 जुलाई को संपन्न होगा रुदौली विधानसभा का मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम

अयोध्या15जुलाई26*इंतजार ख़त्म, 24 जुलाई को संपन्न होगा रुदौली विधानसभा का मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम

भेलसर(अयोध्या)रुदौली बिधायक रामचंद्र यादव की उपस्थित में मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम 24 जुलाई शुक्रवार को श्रीकृष्णा आर. टी. एस. कालेज नरौली के प्रांगण में संपन्न होगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की स्थिति में इस बार पहले आओ.. पहले पाओ की तर्ज पर पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाली बेटियों को पहले मौका मिलेगा।यह बातें ए.डी.ओ. समाज कल्याण रुदौली / मवई रवीश मिश्रा नें दी है।
ओहरामऊ ग्राम में मनोज यादव के आवास पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें कहाकि देश और प्रदेश के मुखिया द्वारा गरीबों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए चलायी जाने वाली सभी योजनाओं को गांव – गांव पंहुचाकर पात्र ब्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।उन्होंने कहाकि ब्लॉक रुदौली, मवई और नगर पंचायत माँ कामाख्या तथा नगर पालिका परिषद रुदौली क्षेत्र की ऑनलाइन आवेदन करने वाली सभी बेटियों की शादी पूरी भब्यता के साथ हो इसके लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। डायरेक्टर सहकारी गन्ना बिकास समिति गनौली राम प्रेस यादव नें बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले बेटी की शादी करने के लिए गरीब अपना खेत गिरवी रखता था आज मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह योजना गरीबों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह योजना में शादी करने वाली प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में 60,000=00 (साठ हजार) रुपया और मुख्यमंत्री जी द्वारा 35000=00 (पैतीस) हजार रुपया का सामान उपहार स्वरुप बेटियों को मिलता है जिन बेटियों की उम्र 18 और लड़कों की उम्र 21 वर्ष पूरी हो गयी है वह बेटियां योजना का लाभ ले सकती हैं।

Taza Khabar