लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
लखनऊ*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो अमौसी ऑयल टर्मिनल से पेट्रोल चोरी कर उसमें एथेनॉल और सॉल्वेंट मिलाकर नकली ईंधन तैयार करता था। बताया जा रहा है कि यह मिलावटी पेट्रोल करीब 75 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाता था, जिससे वाहन चालकों को सस्ते ईंधन का लालच देकर ठगा जा रहा था।
पुलिस ने ‘ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड’ के तहत मलिहाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के ठिकाने से हजारों लीटर पेट्रोल, डीजल, सॉल्वेंट और तैयार मिलावटी ईंधन के साथ बड़ी संख्या में उपकरण व प्लास्टिक कैन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि टैंकरों से पेट्रोल निकालने के बाद उतनी ही मात्रा में एथेनॉल और सॉल्वेंट मिलाकर मात्रा बराबर कर दी जाती थी, जिससे चोरी का पता नहीं चलता था।
इस मामले में गिरोह के सरगना अनिल कुमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मिलावटी ईंधन शहर के किन-किन पेट्रोल पंपों और खरीदारों तक पहुंचा तथा इससे कितने वाहन प्रभावित हुए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ईंधन से इंजन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और इससे निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध पेट्रोल पंपों की शिकायत करने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मथुरा 31अगस्त 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप