बांदा14जुलाई26*खाद संकट और इथेनॉल मिलावट के विरोध में अपना दल कमेरावादी का धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* आपको बता दे कि पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय बांदा से सामने आया हैअपना दल (कमेरावादी) के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार *14 जुलाई 2026* को जिला मुख्यालय बांदा पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व *जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह पटेल ने किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल की मिलावट से आमजन परेशान है। ज्ञापन में 2 प्रमुख मांगें रखी गईं:
1. *खाद संकट पर रोक लगे:* प्रदेश भर में खाद/उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए। खरीफ की फसल के लिए सभी किसानों को समय से और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
2. *इथेनॉल मिलावट बंद हो:* पेट्रोल/डीजल में इथेनॉल के मिश्रण से किसानों के ट्रैक्टर, पंप और आम वाहनों को हो रहे नुकसान को देखते हुए मिलावट पर रोक लगाई जाए।
*ये नेता रहे मौजूद*
धरने में *जयकरन पटेल* – प्रदेश सचिव, *यशवंत सिंह पटेल* – मण्डल अध्यक्ष, *संपत सिंह पटेल* – मण्डल उपाध्यक्ष, *चन्द्रप्रकाश पटेल ‘चन्द्र’* – युवा मंच मण्डल अध्यक्ष, *सौरभ पटेल* – युवा मंच जिलाध्यक्ष, *महेन्द्र सिंह पटेल* – विधानसभा अध्यक्ष बबेरू, *बंशराज पटेल* – विधानसभा अध्यक्ष बांदा, *बाबूराम पटेल* – विधानसभा अध्यक्ष नरैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,