*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर14जुलाई26*CMO के हाथ पैर फूले,, भ्रष्टाचार का रायता फैलने की आशंका*
*कानपुर स्वास्थ्य विभाग में टेंडर और खरीद प्रक्रियाओं की जांच तेज, लखनऊ से पहुंची संयुक्त विशेषज्ञ टीम ने सीएमओ कार्यालय में चार घंटे तक बंद कमरे में अधिकारियों से ज़ारी रही पूछताछ।*
*इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही इस हाई-प्रोफाइल जांच में टेंडर, अनुबंध, कार्यादेश, पैथोलॉजी सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अचानक जांच टीम के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, तो वहीं संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर मीडिया से दूरी बनाते नजर आए।*
*सूत्रों के अनुसार, सीएमओ कार्यालय की कार्यशैली भी जांच के दायरे में है और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कई बिंदुओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शासन ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कानपुर स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जांच दल में शामिल नहीं किया है।*
*अगर दस्तावेजों और वास्तविक खरीद में कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई तय मानी जा रही है। फिलहाल पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग और शासन की नजर बनी हुई है।*

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_
सुल्तानपुर 30अगस्त 26*मंडी में प्रभारी का खेल उजागर, प्राइवेट आदमी रखकर हो रहा गिट्टी-मोरंग का अवैध कारोबार*
पूर्णिया 30अगस्त 26*पूर्णिया में रोजगार का महाकुंभ, 7882 युवाओं को मिली नौकरी