लखीमपुर खीरी14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
● लखीमपुर खीरी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, संगठन और विकास पर मंथन। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का लखीमपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सैधरी स्थित कोल्ड स्टोर में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता समेत जनप्रतिनिधियों ने संगठन विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।
● लखीमपुर खीरी – कक्षा में शिक्षक बने डीएम, स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स। जीजीआईसी के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने छात्राओं से भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के प्रश्न पूछे। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड पर गौस की प्रमेय समझाकर विषय की जानकारी परखी और स्मार्ट बोर्ड के साथ ब्लैकबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
● लखीमपुर खीरी – 24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन बैटरियां, दो नए इन्वर्टर और 36 पुरानी बैटरियां बरामद की गईं। कार्रवाई एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अभियान के तहत की गई।
● लखीमपुर खीरी – दिवंगत आरक्षी के परिवार को ₹1 करोड़ का बीमा। पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत एसबीआई ने दिवंगत आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला की पत्नी रेनू शुक्ला को ₹1 करोड़ का बीमा चेक सौंपा। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने चेक प्रदान कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

More Stories
मुम्बई14जुलाई26*देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं*
गुजरात14जुलाई2026*9 बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए पति को मार डाला*
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*