July 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 13 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION - थाना सुरीर जनपद मथुरा*

मथुरा 13 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION – थाना सुरीर जनपद मथुरा*

मथुरा 13 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION – थाना सुरीर जनपद मथुरा*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाना, गाली गलौज करना व बलात्कार करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 15,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना सुरीर जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2022 धारा 363/376/504 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में आज दिनांक 13.07.2026 को मा0 न्यायालय एडीजे/स्पेशल पोक्सो मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दिनेश पुत्र विष्णु निवासी सुरीर विजऊ थाना सुरीर जनपद मथुरा को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 15,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

Taza Khabar