बांदा11जुलाई26*भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, देर रात DM आवास पहुंचे ग्रामीण | प्रशासन ने JCB से शुरू कराई जल निकासी
बाँदा*उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर से सटे कनवारा गांव के धंधू डेरा में कई घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात इतने गंभीर हो गए कि ग्रामीण देर रात अपनी फरियाद लेकर सीधे जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। देखिए यूपीआजतक, बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की यह खास रिपोर्ट।
वीओ: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनवारा गांव के कई घरों में पानी भर गया। घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और जरूरी सामग्री पानी में खराब हो गई। मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देर रात जिलाधिकारी आवास पहुंचकर तत्काल राहत और जल निकासी की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन लगाकर बंद पड़े पानी के बहाव को खुलवाते हुए जल निकासी का कार्य शुरू कराया।
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा सामग्री की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया है।
बाइट: ग्रामीण
बाइट: नीलम गुप्ता (सपा नेत्री)
बाइट: अमित आसेरी, जिलाधिकारी बांदा
आउट्रो: फिलहाल प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर बारिश में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
कैमरामैन के साथ, सुनैना निषाद, यूपीआजतक, बांदा।
#Hashtags:
#Banda #KanwaraVillage #HeavyRain #FloodNews #UPNews #BandaNews #UPAajTak #SunainaNishad #RainAlert #DMBanda #JCB #WaterLogging #UttarPradesh #HindiNews #BreakingNews
More Stories
दिल्ली1 नवम्बर 26*रामलीला मैदान में गूंजा संविधान बचाओ, वोट चोरी रोको का नारा, हजारों मजदूरों ने भरी हुंकार
मथुरा1 नवम्बर 26*अहोई अष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
मथुरा 1 नवंबर 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*