July 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, सुजीत पाण्डेय केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त, डीजी फ़ायर सर्विस सुजीत पाण्डेय यूपी से कार्यमुक्त, लखनऊ सीपी अमरेंद्र सेंगर डीजी पद पर होंगे प्रमोट, 13 जुलाई को डीजी बन जायेंगें अमरेंद्र सिंह सेंगर, लखनऊ में नया पुलिस कमिश्नर तैनात किया जायेगा, सोमवार को लखनऊ में नये सीपी की होगी तैनाती

➡लखनऊ, लखनऊ में अग्नि सुरक्षा अभियान चला, आवासीय भवनों और अपार्टमेंट में जांच, फायर विभाग ने 22 भवनों का निरीक्षण किया, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई, 442 लोगों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया

➡दिल्ली, संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी का बयान, गोवा में दो दिवसीय बैठक के बाद बयान, ‘एक देश, एक चुनाव’ पर समिति का फोकस, 2029 तक लागू करने की तैयारी- चौधरी, समिति नई व्यवस्था तैयार कर रही- चौधरी, 99% हितधारकों ने प्रस्ताव का समर्थन- चौधरी, ‘सिविल सोसाइटी से लगातार परामर्श जारी’, बार-बार चुनाव से भारी आर्थिक नुकसान- चौधरी, ‘7 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का दावा’, ‘एक देश, एक चुनाव’ से खर्च घटेगा- चौधरी

➡कानपुर, नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में आग के बाद जांच तेज, शनिवार को एक-एक फाइल की जांच शुरू, संयुक्त कार्यालय में लगी थी आग, जोन-4 के पुराने रिकॉर्ड वाली 2 अलमारियां जलीं, बाहर रखी कुछ फाइलें आग की चपेट में आईं, लेखा विभाग की फाइलें भी पानी से भीगीं, नगर आयुक्त ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए, महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके का निरीक्षण किया, जली अलमारी में जोन-4 के पुराने दस्तावेज मिले, अधिकारियों ने कहा, सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन, 6 साल पहले कार्यालय रामकृष्ण नगर शिफ्ट हुआ था, नए कार्यालय में जरूरी दस्तावेज पहले ही भेजे जा चुके, पुराने दाखिल-खारिज और गृहकर रिकॉर्ड यहां रखे थे, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, लेखा विभाग का दावा, कोई अभिलेख नहीं जला, पुरानी अलमारी में ही आग लगी थी, महापौर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई, पार्षदों ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार कर रहे जांच

➡मुजफ्फरनगर, गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, बारिश में खेलते हुए गड्ढे में गिरा था, शाहपुर इलाके के सोरम का मामला

➡रायबरेली, फर्जी सिम गिरोह का भंडाफोड़, साइबर ठगों को सप्लाई होते थे फर्जी सिम, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नीरज सिंह और आशीष दबोचे गए, दूसरों की आईडी पर बेचते थे सिम, फर्जी दस्तावेजों से निकलवाते थे सिम, साइबर अपराध में होता था इस्तेमाल, महंगे दामों पर बेचते थे सिम कार्ड, कब्जे से 404 सिम कार्ड बरामद, आधार और पैन कार्ड भी बरामद, लालगंज कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

➡कुशीनगर, मुख्यमंत्री योगी का कुशीनगर दौरा आज, 464 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, 525 करोड़ की हैं 464 परियोजनाएं, रामकोला, कुशीनगर, हाटा विधानसभा की परियोजनाएं, लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम, कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम

➡उन्नाव, सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत, रोडवेज बस ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत, बस का कंडक्टर गंभीर घायल, डंपर से बस में हुई थी टक्कर, टक्कर के बाद नीचे उतरे थे लोग, बस चालक ने बैक करते समय रौंदा, चार लोग बस की चपेट में आए, तीन की मौत, एक गंभीर घायल, दही थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

➡मुजफ्फरनगर, फुलत मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, मदरसा संचालक और बेटे पर मुकदमा दर्ज, रतनपुरी थाने में गंभीर धाराओं में केस, पुलिस ने शुरू की जांच, आया नया मोड़, आरोपी के बेटे की पूर्व पत्नी नाजिया सामने आईं, नाजिया ने एसएसपी से की मुलाकात, मदरसे में धर्मांतरण का दावा किया, महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया, हिंदू युवक-युवतियों को बहलाने का आरोप, हिडन कैमरे से वीडियो बनाने का दावा, विदेश से फंडिंग आने का दावा, परिवार के कई सदस्यों पर आरोप लगाए, मुजफ्फरनगर जनपद के फुलत गांव का मामला

➡मुजफ्फरनगर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, कांबिंग के दौरान साथी रोहित अरेस्ट, कब्जे से बाइक,2 तमंचे कारतूस बारामद, नगर कोतवाली के चरथावल रोड पर हुई मुठभेड़

➡मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, गाड़ी की साइड लगने पर चले लात-घूंसे, बीच सड़क में दोनों पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, सिविल लाइन थाना इलाके का मामला

➡आजमगढ़, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जिले में, बाबू राम कुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री, मंत्री दारा सिंह चौहान, दयाशंकर सिंह होंगे शामिल

➡प्रयागराज, UPPSC TGT मेंस-2025 परीक्षा आज होगी, सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक मुख्य परीक्षा, नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने का दावा, प्रयागराज में 24 परीक्षा केंद्रों पर होगा आयोजन, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, सामाजिक विज्ञान के लिए 23 परीक्षा केंद्र बने

➡मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कांवड़ यात्रा पर बयान, कांवड़ मार्ग के होटलों पर सही नाम अंकित हो- मंत्री, ‘गणेश ढाबा” लिखकर नॉनवेज मिला तो बर्दाश्त नहीं’, ‘गलत नाम से कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई’, मुजफ्फरनगर से 3-4 राज्यों के कांवड़िये गुजरते हैं, कांवड़ यात्रा की पवित्रता बनाए रखना जरूरी- मंत्री

➡सहारनपुर, 2 दिन से लापता नाबालिग का नहर में मिला शव, बड़गांव क्षेत्र में सनसनी, गांव में पसरा मातम, लिंक नहर से पुलिस ने बरामद किया शव, गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप, हत्या आरोपों की हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस, बड़गांव थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में हड़कंप

➡अलीगढ़, चंडौस में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो नकली पनीर किया नष्ट, 2000 लीटर सिंथेटिक दूध भी नष्ट, कई डेयरियों पर छापेमारी से हड़कंप, चौहान डेयरी पर FSDA की कार्रवाई, सिराज डेयरी पर भी छापा, मकसूर खां डेयरी की जांच, बरकत अली डेयरी से बड़ी बरामदगी, 400 किलो नकली पनीर बरामद, 2000 लीटर सिंथेटिक दूध मिला, बरामद माल मौके पर नष्ट किया गया, बरकत अली डेयरी को किया गया सील, एक युवक को हिरासत में लिया गया, सभी डेयरियों से 9 नमूने लिए गए, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल, किशोर की मौत के बाद सख्त कार्रवाई, नकली पनीर खाने से मौत का दावा, चंडौस क्षेत्र के सुदेशपुर गांव में कार्रवाई

➡गाजियाबाद, इकबाल कॉलोनी में मासूम की मौत, करंट लगने से गई मासूम की जान, ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था मासूम, पोल के संपर्क में आते ही लगा करंट, मौके पर ही हुई बच्चे की मौत, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हादसा

➡दिल्ली, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, इंदिरा भवन में संगठन मजबूत करने पर मंथन, SC, ST और OBC समन्वय पर खास जोर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति, सामाजिक न्याय के मुद्दे पर फोकस

————————————————————————————

Taza Khabar