July 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला

जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला

जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला

जोधपुर*राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाएं-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राजस्थान में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म तथा संगठित अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है, जिससे आमजन भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की माताएं, बहनें, बेटियां, छात्राएं और बुजुर्ग महिलाएं भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय छात्रा के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अमानवीय वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से होती है। यदि बेटियां भयमुक्त होकर विद्यालय, महाविद्यालय और कार्यस्थलों तक सुरक्षित नहीं पहुंच सकतीं, तो विकास और सुशासन के दावे खोखले साबित होते हैं।
नरेंद्र शर्मा ने राज्य सरकार से महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई तथा दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने और प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। यदि कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करेगी।

फिलहाल यह बयान जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की ओर से जारी किया गया है। इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

#Rajasthan #Jodhpur #NarendraSharma #Congress #LawAndOrder #WomenSafety #RajasthanNews #CrimeNews #PoliticalNews #UPAajTak #HindiNews #BreakingNews #JodhpurNews #LatestNews #UPआजतक

Taza Khabar