भागलपुर9जुलाई26*विश्व_जनसंख्या_दिवस के अवसर पर कहलगांव अनुमंडल लिखेगा नया इतिहास
#शक्ति_संवाद कार्यक्रम भी होगा आयोजित
भागलपुर#विश्व_जनसंख्या_दिवस 11 जुलाई को कहलगांव अनुमंडल लिखने जा रहा है एक नया इतिहास। अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव SDM कृष्णचंद्र गुप्त के नेतृत्व में #बाल_विवाह को लेकर एक अद्वितीय एवं ऐतिहासिक मुहिम।
आपको बता दे की जहां पूरे भारत में 24% बाल विवाह होता है तो वहीं बिहार में 40%, जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव एवं #जिलाधिकारी_भागलपुर के सौजन्य से बाल विवाह के विरुद्ध एक ऐतिहासिक मुहिम प्रारंभ की जा रही है जिसको लेकर 11 जुलाई 2026 को पूरे अनुमंडल के कुल 84 माध्यमिक विद्यालय में #शक्ति_संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के व्यक्तिगत समस्याओं से लेकर सामाजिक समस्या और समाधान पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित की जाएगी मौके पर प्रत्येक स्कूल में 11 कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है जो बाल विवाह को हर हाल में रोकने के लिए विस्तृत जानकारी एवं क्रियान्वयन उपलब्ध कराएगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
लखनऊ11 अक्टूबर 26*बीजेपी छोड़ धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल।*