कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बुधवार को चलौली,चायल में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैसाखी एवं स्मार्ट छड़ी वितरित की गई,जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के सचिव एवं संस्थापक दीपक सिंह ने कहा कि स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद दिव्यांग, वृद्धजन एवं वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी सेवा और मानवता के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।इस अवसर पर प्रयाग दिव्यांग एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में शिक्षा,स्वास्थ्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण,महिला सशक्तिकरण,वृद्धजन कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों को निरंतर संचालित करता रहेगा।कार्यक्रम में अखिलेश कुमार त्रिपाठी,रमेश कुमार,शिवाकांत पलटू पटेल, राजेश कुमार,अनिल कुमार, मो.रफी,सर्वेश कुमार,बृजेश कुमार,कुलदीप,राम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,