तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
तिरुपति (): कहते हैं कि जब भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा सच्ची हो, तो उम्र और शारीरिक मुश्किलें भी रास्ता छोड़ देती हैं। इस बात को सच कर दिखाया है 116 साल की बुजुर्ग नवनीतम्मा ने, जिनकी अटूट भक्ति देखकर हर कोई नतमस्तक है। जिस उम्र में लोगों के लिए कुछ कदम चलना भी दूभर हो जाता है, उस उम्र में नवनीतम्मा ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद पाने के लिए 11 किलोमीटर लंबे अलीपिरी पैदल मार्ग से तिरुमला मंदिर तक की बेहद कठिन चढ़ाई पूरी की। उनकी इस असाधारण आस्था का सम्मान करते हुए, दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने खुद उनका पता लगाया और उन्हें वीवीआईपी महाद्वारम से मंदिर में प्रवेश कराकर भगवान के ‘विशेष दर्शन’ का भव्य इंतजाम किया।
पोते के साथ पार कीं 3,550 सीढ़ियां और बन गईं मिसाल
मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली नवनीतम्मा पिछले कुछ समय से तिरुपति में अपने रिश्तेदारों के घर रह रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर परिवार के लोग उन्हें इतनी लंबी यात्रा करने से रोक रहे थे, लेकिन भगवान से मिलने का उनका इरादा पूरी तरह पक्का था। अपने पोते का हाथ थामकर नवनीतम्मा ने 11 किलोमीटर लंबे अलीपिरी-तिरुमला मार्ग की 3,550 सीढ़ियों को पार करने का साहसिक सफर शुरू किया और देर शाम इस मुश्किल चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा किया। रास्ते में उनके जज्बे को देखकर साथी तीर्थयात्री भी हैरान रह गए और लोगों ने उनके इस सफर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद देशभर के श्रद्धालुओं ने उनकी जीवटता और दृढ़ संकल्प की जमकर सराहना की।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 *SSP डॉ. शौर्य सुमन ने दिखाई नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी,
नई दिल्ली23अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*