July 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली७ जुलाई २६* दिल्ली से यूपी-बिहार तक इस हफ्ते झमाझम होगी बारिश, इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट_*

नई दिल्ली७ जुलाई २६* दिल्ली से यूपी-बिहार तक इस हफ्ते झमाझम होगी बारिश, इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट_*

नई दिल्ली७ जुलाई २६* दिल्ली से यूपी-बिहार तक इस हफ्ते झमाझम होगी बारिश, इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट_*

*नई दिल्ली:* भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि इस वक्त देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक, मॉनसून अब गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा के कुछ और इलाकों में पहुँच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों के भीतर मॉनसून पंजाब के शेष हिस्सों और उत्तर अरब सागर को कवर करते हुए पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही IMD ने संभावना जताई है कि इस हफ्ते पूरे देश में मॉनसूनी बादल झूमकर बरसेंगे।

IMD ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले सात दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं संगत बारिश के आसार जताए हैं। IMD ने कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई के बीच अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश होने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

*इन राज्यों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की चेतावनी:*

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 8 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह की भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसदी दशाएं अनुकूल बनी हुई हैं। इस कारण उत्तर भारत में भी अगले 3 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में तेजी होने की उम्मीद है।

*पिछले 24 घंटों का हाल:*

इस बीच, मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों का हाल बताते हुए कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोनावला में दर्ज की गई है, जहां 53 सेमी और पालघर के वाडा में 43 सेमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, गुजरात के सिलवासा में 27 सेमी और कर्नाटक के शक्ति नगर में 23 सेमी बारिश दर्ज हुई है।

*अचानक बाढ़ (Flash Flood) का खतरा:*

भारी बारिश के चलते IMD ने अगले 24 घंटों के लिए कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का मध्यम खतरा जताया है। IMD ने कहा है कि गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उसके उपनगरीय इलाकों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा में भी इसी तरह का खतरा उत्पन्न होने की आशंका है। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिले के साथ-साथ केरल और मिजोरम में भी फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है।

*दिल्ली-NCR का पूर्वानुमान:*

मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिनों (7-10 जुलाई) तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी राजधानी के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर अचानक मौसम ने रकवट ली और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। IMD ने इसके लिए पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया था।

*बिहार-झारखंड में बारिश के क्या आसार:*

मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में भी इस हफ्ते कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि 8 से 9 जुलाई और 11 से 13 जुलाई के बीच कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि 7 और 10 जुलाई को काफी बड़े इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7 जुलाई को और झारखंड में 7 से 11 जुलाई के दौरान बिजली कड़कने और कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा है कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। IMD ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भी पूरे हफ्ते भारी बारिश की चेतावनी जताई है।

Taza Khabar