July 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार7जुलाई26 *सेवा-संवाद-समाधान के तहत डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पूर्णिया बिहार7जुलाई26 *सेवा-संवाद-समाधान के तहत डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पूर्णिया बिहार7जुलाई26 *सेवा-संवाद-समाधान के तहत डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णियां बिहार: सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के संकल्प के साथ सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को प्रज्ञान सभागार, जिला मुख्यालय में आमजनों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का गहन अवलोकन करने के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हर शिकायत पर समयबद्ध निष्पादन होगा।

*हर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनदरबार*
जानकारी हो कि “सेवा-संवाद-समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत यह जनसंवाद प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए।
*सहायता के लिए संपर्क करें*
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या *06454-242319 / 242317 / 242320* पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Taza Khabar