बांदा 6 जुलाई 26*मुख्यमंत्री का बांदा आगमन 9 जुलाई को सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश जी के दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जनपद बांदा में प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक एवं सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दौरे से सम्बन्धित समस्त तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएँ। साथ ही सभी व्यवस्थाओं में प्रोटोकॉल का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
मथुरा 6 जुलाई 26* 04 अभियुक्त को चोरी के माल व 01 अवैध चाकू /छुरा सहित गिरफ्तार किया गया।*
भोपाल6जुलाई26*मध्य प्रदेश क बोर्ड में दो गैर मुस्लिम सदस्य बनाए गए।*
कानपुर नगर6जुलाई26*कृपया जनहित में करे बुजुर्ग महिला रानी की मदद, खोये हुए बेटे की ढूढ़ने में करें सहयोग*