रीवा6जुलाई26*जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष सिरमौर में चचेरे भाइयों ने पिता-पुत्र पर बोला तलवार से हमला, दोनों गंभीर घायल*
*दुकान जाते समय घेरा, बीच-बचाव में आए 60 साल के पिता पर भी वार। शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी*
रीवा। सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव में रविवार शाम जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां चचेरे भाइयों ने दुकान जा रहे पिता-पुत्र पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
*दुकान जाते समय हुआ हमला*
घटना रविवार शाम की है। दुलहरा गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय दुकान जा रहे थे। तभी रास्ते में उनके चचेरे भाई दिवाकर पांडेय समेत अन्य लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे।
पीड़ित राजेश ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक तलवार से हमला कर दिया।
*बीच-बचाव में पिता भी घायल*
राजेश की चीख सुनकर उनके 60 वर्षीय पिता शिवकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया। हमले में शिवकुमार के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
*चचेरे भाइयों पर लगा आरोप, केस दर्ज*
पीड़ित पक्ष ने दिवाकर पांडेय और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सिरमौर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है।
*गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात*
जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हमले के बाद दुलहरा गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त