मुम्बई6जुलाई26**एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने कानूनी तौर पर शादी कर ली*
मुम्बई*एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने कानूनी तौर पर शादी कर ली* दोनों ने रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। इसके बाद सभी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन रखा गया। आमिर की शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे।
जब आमिर और गौरी शादी के पेपर पर साइन कर रहे थे, उस समय गौरी की पहली शादी से बेटा और आमिर की दूसरी शादी से बेटे आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान आजाद ने आमिर की रिंग का बॉक्स, जबकि गौरी के बेटे ने उनकी रिंग का बॉक्स पकड़ा था।आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें